{"_id":"5ebc3a908ebc3e90807fdcac","slug":"cremation-of-corona-infected-on-the-banks-of-the-say-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"सई नदी के किनारे किया गया कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सई नदी के किनारे किया गया कोरोना संक्रमित का अंतिम संस्कार
Wed, 13 May 2020 11:51 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 13 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
pratapgarh
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित टैक्सी चालक के शव का रात में ही सई नदी के किनारे शमशान घाट अंतिम संस्कार कर दिया गया। एसडीएम सदर व डिप्टी सीएमओ की मौजूदगी में पीपीई किट पहने अस्पताल के कर्मचारियों ने शव का अंतिम संस्कार कराया। परिजन शव का आखिरी दीदार भी न कर सके। उसे प्लास्टिक के बैग में पैक किया गया था। घाट पर पिता व चचेरा भाई ही मौजूद थे।
अंतू के पूरे तुलई मझिलहा निवासी टैक्सी चालक की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उसके पिता को अस्पताल बुला लिया। भतीजा उन्हें लेकर पहुंचा। पिता अंतिम संस्कार करने के लिए बेटे का शव मांगता रहा, लेकिन अफसरों ने देने से इनकार कर दिया।
इस दौरान सीएमओ की मौजूदगी में एक टीम गठित की गई। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता की देखरेख में डिप्टी सीएमओ डा. सीपी शर्मा की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार बेल्हा देवी पुल के करीब बने शमशान घाट पर कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के दो सफाईकर्मी पीपीई किट के साथ शव को मर्चरी से एंबुलेंस में रखकर घाट तक ले गए। वहां मृतक के पिता व चचेरे भाई की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
खबर मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। एसडीएम सदर ने बताया कि शासन की गाइड लाइन के मुताबिक कोरोना संक्रमित के शव का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।