{"_id":"5db1ab988ebc3e93d2291de4","slug":"crackers-will-not-be-freed-will-celebrate-pollution-free-deepawali-pratapgarh-news-ald2583817200","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता : पटाखे नहीं छुड़ाएंगे, प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाएंगे....","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता : पटाखे नहीं छुड़ाएंगे, प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाएंगे....
विज्ञापन
अपराजिता के बैनर तले ग्राम विकास कन्या इंटर कालेज में आयोजित प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने को संक?
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटाखे नहीं छुड़ाएंगे ...प्रदूषणमुक्त दीपावली मनाएंगे...पर्यावरण को स्वच्छ बनाना है...मिट्टी का दीया जलाना है...। बुधवार को ऐसी ही नारों के बीच ग्राम विकास कन्या इंटर कालेज मैनहा कलीपुर के छात्र- छात्राओं ने अमर उजाला के अभियान अपराजिता : 100 मिलियन स्माइल के तहत प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लिया। रैली निकालकर छात्र-छात्राओं ने लोगों को मिट्टी संग दीपावली मनाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान इसकी उपयोगिता भी बताई।
रैली को प्रधानाचार्य अजीत सिंह पटेल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। छात्राओं ने लोगों को मिट्टी के दीए संग दीपावली मनाने के प्रेरित किया। उन्हें पटाखे से होने वाले हानिकारक प्रभाव के बारे में बताया। रैली गांव में घूमने के बाद कॉलेज परिसर पहुंची। प्रधानाचार्य अजीत सिंह पटेल ने प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प दिलाया।
कहा कि दीपावली के पर्व पर मिट्टी के दीपक जलाने की परंपरा है। मिट्टी के दीए पर्यावरण के लिए लाभकारी होते हैं। मगर आधुनिकता की चकाचौंध में हर झालर व मोमबत्ती की चमक- धमक में खो चुके है। इस दीपावली हम सभी को इससे दूर होकर प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाना है। इसके लिए सभी को संकल्पित होना होगा। घरों को मिट्टी के दीपक से जगमग करना है।
विज्ञापन
इस दौरान पर शारदा प्रसाद, केसरी प्रसाद यादव, तकदीर उद्दीन, अनुराग सिंह, अभय प्रताप सिंह, अंकिता बौद्ध, पुष्पा यादव, जुली गौतम, मुस्ताक अहमद, राम सूरत यादव, पायल शर्मा, लक्ष्मी शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

अपराजिता के बैनर तले ग्राम विकास कन्या इंटर कालेज में आयोजित प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने को संक?- फोटो : PRATAPGARH