फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cow smuggler with a bounty of 50 thousand arrested

Pratapgarh News: 50 हजार का इनामी गो तस्कर गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Cow smuggler with a bounty of 50 thousand arrested
एसटीएफ ने गैंगस्टर के मामले में वांछित 50 हजार के इनामी अरशद उर्फ अशद को गिरफ्तार किया है। वह अंतरजनपदीय गोतस्कर गैंग का सदस्य है और उस पर प्रयागराज व प्रतापगढ़ में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसे प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में दाखिल किया गया है। आरोपी प्रयागराज में नवाबगंज थाना क्षेत्र के मुबारकपुर का रहने वाला है।
विज्ञापन

एसटीएफ अफसरों के मुताबिक, प्रयागराज फील्ड इकाई को सूचना मिली थी कि प्रतापगढ़ के महेशगंज में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में 50 हजार का इनामी अरशद उर्फ अशद फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए निरीक्षक जेपी राय के नेतृत्व में टीमें लगाई गईं।
विज्ञापन

शनिवार देर रात पता चला कि वह प्रतापगढ़ में महेशगंज थाना क्षेत्र के अन्नावा गांव के पास मौजूद है और कहीं बाहर भागने की फिराक में है। इस पर टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने पूछताछ में बताया कि उसका एक संगठित गिरोह है जो गो तस्करी करता है। वह अपने साथी रंजीत कुमार यादव, हरिशंकर बिंद के साथ मिलकर पिछले कई वर्षों से इस काम में लगा हुआ है।
वर्ष 2020 में सोरांव थाने में दर्ज मुकदमे में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। जेल से रिहा होने के बाद वह फिर इसी कार्य में लिप्त हो गया। 2024 में प्रतापगढ़ के महेशगंज थाने में दर्ज हुए मुकदमे में भी वह नामजद हुआ, जिसमें आरोप पत्र दाखिल हो चुका है।

इसी साल महेशगंज थाने में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे में भी उसे आरोपी बनाया गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह इधर-उधर छिपकर रह रहा था। एसटीएफ अफसरों ने बताया कि उसके पास से मोबाइल फोन और 1950 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed