{"_id":"63374983ec207a263c48d22c","slug":"court-worker-beaten-up-in-court-premises-uproar-pratapgarh-news-ald342857312","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर के कार्यालय में न्यायालयकर्मी को पीटा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट परिसर के कार्यालय में न्यायालयकर्मी को पीटा, हंगामा
सार
कोदीवानी न्यायालय परिसर में कुछ लोगों ने शुक्रवार को एक न्यायालयकर्मी की पिटाई कर दी।परिसर में हंगामा देख आनन-फानन में पीड़ित कर्मचारी का मेडिकल कराया गया।इस मामले में कार्रवाई को लेकर काफी देर तक संशय बना था।
विज्ञापन
विस्तार
कोदीवानी न्यायालय परिसर में कुछ लोगों ने शुक्रवार को एक न्यायालयकर्मी की पिटाई कर दी। घटना के बाद एकजुट कर्मचारियों सहित अधिवक्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराया। अज्ञात पर मारपीट का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की गई है।
शुक्रवार को दीवानी न्यायालय परिसर में काम कर रहे न्यायालयकर्मी राकेश कुमार से कुछ लोगों का विवाद हो गया। आरोप है कि राकेश के साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी होने पर अधिवक्ताओं के साथ ही कर्मचारी आक्रोशित हो गए।
परिसर में हंगामा देख आनन-फानन में पीड़ित कर्मचारी का मेडिकल कराया गया। इस मामले में कार्रवाई को लेकर काफी देर तक संशय बना था। पीड़ित की ओर से अज्ञात पर मारपीट का आरोप लगाकर केस दर्ज करने की मांग की गई है।
विज्ञापन
घटना के बाद परिसर में अधिवक्ताओं के साथ ही कर्मचारी एकजुट होकर इस प्रकरण में कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि केस की पत्रावली का अवलोकन करने के दौरान आरोपी ने खुद को अधिवक्ता बताया था। बाद में कहासुनी के दौरान मारपीट की। देर शाम नगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया।