{"_id":"5ec81637d986db4e28710842","slug":"court-will-open-from-tuesday-judicial-work-will-be-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलवार से खुलेगी अदालत, होंगे न्यायिक कामकाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलवार से खुलेगी अदालत, होंगे न्यायिक कामकाज
Fri, 22 May 2020 11:43 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 22 May 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
जिले में मंगलवार से अदालतों में कामकाज प्रारंभ हो जाएगा। सोमवार को ईद का अवकाश होने के कारण मंगलवार से अधिवक्ता नए ड्रेस कोड में नजर आएंगे। हालांकि अदालतों में सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा। हालांकि अभी जमानत संबंधी मामलों पर ही सुनवाई होगी।
ऑरेंज जोन में शामिल प्रतापगढ़ में अदालतों के खुलने की हरी झंडी मिल गई है। हाईकोर्ट ने ग्रीन और ऑरेंज जोन में जिला अदालतों को खोलकर कामकाज प्रारंभ करने को कहा है। अदालतें खुलेंगी, कामकाज होगा, मगर कोरोना वायरस के संक्रमण से सावधान रहना होगा। इसके पहले अदालतों को सैनिटाइज करना होगा। अगर जिला प्रशासन अदालतों को सैनिटाइज करने में फेल होता है तो अदालतों का संचालन नहीं होगा।
कोर्ट परिसर में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। वकीलों को नए ड्रेस कोड में आना है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही गाउन और कोट पहनने से छूट दे रखी है। वकील सफेद शर्ट, पैंट के साथ ही बैंड पहनकर अदालतों में बहस कर सकेंगे।