फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Court sent the writ cell in-charge of Fatehpur to jail

Pratapgarh : फतेहपुर के रिट सेल प्रभारी को कोर्ट ने भेजा जेल, बाघराय एसओ रहने के दौरान की थी लापरवाही

Thu, 22 Sep 2022 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Sep 2022 08:25 PM IST
सार

बाघराय इलाके की एक महिला के अनुसार, 28 दिसंबर 2016 को उसकी बेटी के साथ पड़ोसी ने दुराचार किया था। उलाहना देने पर आरोपी के पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी। घटना के दूसरे दिन मामले की शिकायत एएसपी से की गई थी।

विज्ञापन
Court sent the writ cell in-charge of Fatehpur to jail
court new - फोटो : istock

विस्तार

विशेष न्यायाधीश पॉक्सो  अधिनियम  पंकज कुमार श्रीवास्तव ने दुराचार और मारपीट के मामले में केस दर्ज करने में घोर लापरवाही उजागर होने पर फतेहपुर जनपद के रिट सेल प्रभारी (तत्कालीन जिले के बाघराय थाना प्रभारी) राजकिशोर को आत्मसमर्पण करने पर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन

 


बाघराय इलाके की एक महिला के अनुसार, 28 दिसंबर 2016 को उसकी बेटी के साथ पड़ोसी ने दुराचार किया था। उलाहना देने पर आरोपी के पक्ष के लोगों ने मारपीट की थी। घटना के दूसरे दिन मामले की शिकायत एएसपी से की गई थी। उनके आदेश के बाद भी तत्कालीन बाघराय थाना प्रभारी राजकिशोर ने चुनाव में व्यस्त होने का हवाला देकर केस नहीं दर्ज किया। 

विज्ञापन

 


इस पर उसने फिर तत्कालीन एएसपी से मिलकर मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना प्रभारी ने उसे थाने बुलाया और 8 जनवरी 2017 को एक सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया। अगले दिन आकर एफआईआर की कॉपी ले जाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


बाद में इस मामले में एनसीआर दर्ज कर उसके परिजनों को कॉपी उपलब्ध करा दी गई। इस मामले में एसपी से गुहार लगाने पर पीड़िता के परिजनों को कोई राहत नहीं मिली थी। बाद में कोर्ट में गुहार लगाने पर 5 अगस्त 2017 को आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed