फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   court

लोक अदालत में एक लाख से अधिक वाद निस्तारित

Sat, 06 Dec 2014 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
court
प्रतापगढ़। राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत ने शनिवार को एक लाख से अधिक वादों को निस्तारित कर नया इतिहास लिखा है। न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहली बार एक दिन में इतने अधिक मामले निपटाने की उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन


शनिवार को राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। दीवानी परिसर में जिलाजज उमेशचंद्र श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित कर लोक अदालत का उद्घाटन किया। अपर जिला जज, सिविल जज सहित विभिन्न न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी कोर्ट में मौजूद रहकर देरशाम तक मामलों का निस्तारण करते रहे।
विज्ञापन


सुबह कोहरा होने के बावजूद वादी-परिवादी की भारी भीड़ कचहरी में जमा रही। अदालतों में पहले मामले की सुुनवाई कराने के लिए लोग धक्का-मुक्की करते रहे। यहां फौजदारी, राजस्व, बैंक, सेवा, स्टांप, पंजीयन, किराएदारी, चालान, मनोरंजन, बाट-माप, जलकर, गृहकर, उपभोक्ता फोरम, बीमा, वाणिज्यकर, आबकारी, राशनकार्ड, कराधान, आपदा सहित अनेक मामलों को निस्तारण किया गया। पहले से सूचीबद्ध मामलों की सुनवाई कर वादी और परिवादी की मौजूदगी में मामले निपटाए गए। सुबह से प्रारंभ हुआ मुकदमों का निस्तारण देरशाम तक होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में एक लाख से अधिक वादों का निस्तारण किया गया है। इस आंकडे़ में लालगंज, कुंडा के दीवानी न्यायालय सहित पांचों तहसीलों से निस्तारित वाद शामिल है। इस मौके पर जिलाजज उमेश चंद्र श्रीवास्तव, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक अनंत देव, अपर जिला जज कमलेश दुबे, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केपी सिंह, जूबाए अध्यक्ष भूपेंद्रनाथ शुक्ला, रोशनलाल उमरवैश्य, विवेक उपाध्याय, आचार्य ओम प्रकाश मिश्र प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


तहसीलों में आयोजित लोक अदालतों में सबसे अधिक लालगंज में मामले निपटे हैं। लालगंज में 15,692, कुंडा में 12,392, पट्टी 12,877, सदर 8587 मामले निपटे हैं।

राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत के तहत शनिवार को दीवानी कैंपस तथा तहसील में वादकारियाें की सुबह से भारी भीड़ उमड़ी दिखी। दीवानी न्यायालय जूनियर डिवीजन में सिविल जज इंद्रजीत सिंह ने मुकदमों की सुनवाई की। यहां उभय पक्षों में सुलह के तहत कई मुकदमे सुलझाए गए। वहीं छोटे जुर्माना के वादों में एक मुस्त जुर्माना के तहत आरोपियों को राहत दी गई। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी जयनाथ ने राजस्व वादों का मेगा अदालत के तहत निस्तारण किया। इस मौके पर नायब तहसीलदार सदानंद, रामचंद्र त्रिपाठी, प्रदीप सिंह आदि रहे।


दीवानी न्यायालय में मेगा लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में वादकारी जुटे। इस दौरान सुलह समझौते के साथ वाद निस्तारित किए गए। अदालत में सीजेएम अजय सिंह ने वादों का निस्तारण किया। मेगा लोक अदालत में 311 सिविल और 1053 फौजदारी के मुकदमे निस्तारित किए गए। इसके साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed