फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Couple walking around wearing a garland of shoes hurt by female crimes

Pratapgarh News: जूते की माला पहनकर घूम रहा महिला अपराधों से आहत दंपति

Thu, 24 Aug 2023 09:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 09:08 PM IST
विज्ञापन
Couple walking around wearing a garland of shoes hurt by female crimes
लालगंज तहसील में एसडीएम लालधर सिंह यादव को ज्ञापन सौपते दम्पत्ति। संवाद
एसडीएम को दिया ज्ञापन, लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन


लालगंज। देश में महिलाओं व बेटियों पर हो रहे अपराधों से आहत दंपती जूते की माला पहनकर घूम रहा है। दंपती ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर महिला अपराधों को रोकने और अफसरों के साथ बैठक कराने की मांग की है।

लालगंज के इटैला निवासी ओम प्रकाश वर्मा व उनकी पत्नी मीरा वर्मा उत्तराखंड जिले के ऊधम सिंह नगर में कर्मयोग साधना समिति के संचालक हैं। देश में बेटियों व महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार से आहत दंपती ने लोगों को जागरूक करने व विरोध जताने के लिए अजीब तरीका अपनाया है।
विज्ञापन

जूते व चप्पल की माला गले में पहने ओम प्रकाश वर्मा अपनी पत्नी के साथ नगर नगर घूमकर लोगों को महिला व बेटियों पर हो रहे अत्याचार के बारे में बता रहे हैं। बृहस्पतिवार को दंपती जूते की माला पहने लालगंज नगर में भ्रमण करते पहुंचे थे।ओम प्रकाश ने बताया कि उसके पास कुछ ऐसे सुझाव हैं, जिसकी सहायता से महिला व बेटियों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाई जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed