फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Couple falls from bike while saving cyclist, woman dies

Pratapgarh News: साइकिल सवार को बचाने में बाइक से गिरे दंपती, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Couple falls from bike while saving cyclist, woman dies
लच्छीपुर बाजार के करीब बृहस्पतिवार की रात साइकिल सवार को बचाने के फेर में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोने बिलखने लगे।
विज्ञापन

नगर कोतवाली के जमुआरी निवासी शंकर लाल (42) बृहस्पतिवार को पत्नी संगीता (40) के साथ फतनपुर के सिलौधी गांव में रिश्तेदार के घर निमंत्रण में आए थे। देर रात दोनों बाइक से घर जा रहे थे। लच्छीपुर बाजार के करीब एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में शंकरलाल बाइक लेकर गिर पड़े। हादसे में दंपती को गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से भी संगीता की हालत बेहद गंभीर देख चिकित्सकों ने उपचार के लिए प्रयागराज एसआरएन रेफर कर दिया। शुक्रवार को इलाज के दौरान संगीता की मौत हो गई। खबर मिलने पर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed