फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Counting of votes: Employees will be informed about the table in the morning

मतगणना : कर्मचारियों को सुबह टेबल की होगी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Counting of votes: Employees will be informed about the table in the morning
जिले के महुली मंडी में चार जून को होने वाली मतगणना में तैनात कर्मचारियों को उसी दिन सुबह जानकारी होगी कि उनकी ड्यूटी किस टेबल पर लगी है। हालांकि विधानसभा की जानकारी दो दिन पहले हो जाएगी। मतगणना कार्मिकों के अंतिम चरण का प्रशिक्षण तीन जून को होगा।
विज्ञापन




लोकसभा आम चुनाव की चार जून को होने वाली मतगणना के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना कार्य में लगे 648 कर्मचारियों को दूसरे चरण का प्रशिक्षण तीन जून को संत एंथोनी इंटर कॉलेज में दिया जाएगा। दूसरे चरण के प्रशिक्षण में कर्मचारियों को यह जानकारी मिल जाएगी कि उनकी ड्यूटी किस विधानसभा में लगी हुई है, मगर किस टेबल पर उन्हें गणना करना है, इसकी जानकारी चार जून को सुबह सात बजे होगी। जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद ने बताया कि जिस कर्मचारी ड्यूटी जिस टेबल पर लगी होगी, उसी टेबल पर उसे मौजूद रहना होगा। उन्होंने बताया कि मतगणना करने वाले कर्मचारियों की प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, दूसरी रेंडमाइजेशन जल्द होगी। मतगणना पर्यवेक्षक की मौजूदगी में तीसरा रेंडमाइजेशन होगा। मतगणना टीम में मतगणना पर्यपेक्षक, माइक्रो पर्यवेक्षक और मतगणना सहायक शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed