फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Counting of municipality Belha, Mandhata and Gadwara will be done in GIC

Pratapgarh News: जीआईसी में होगी नगर पालिका बेल्हा, मानधाता और गड़वारा की मतगणना

Fri, 05 May 2023 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Fri, 05 May 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Counting of municipality Belha, Mandhata and Gadwara will be done in GIC
लालगंज नगर पंचायत के शीतलमऊ पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की लगी कतार। संवाद
जिले के चार नगर पंचायतों का मतगणना स्थल बदल दिया गया है। कटरागुलाबसिंह, कटरामेदनीगंज, अंतू और सिटी की मतगणना अब सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में होगी। जबकि नगर पालिका बेल्हा, नगर पंचायत मानधाता और गड़वारा की मतगणना जीआईसी में होगी। जिला प्रशासन ने पूर्व में जीआईसी में नगर पालिका परिषद और छह नगर पंचायतों की मतगणना कराने का फैसला लिया था, मगर बाद में चार नगर पंचायतों की गणना सेंट एंथोनी में कराने का निर्णय लिया।। देर रात तक जीआईसी और सेंट एंथोनी में मतपेटिकाएं जमा हुईं।
विज्ञापन


सदर तहसील के नगर पालिका परिषद बेल्हा और छह टाउन एरिया के मतों की गणना अब दो स्थानों पर होगी। पहले जिला प्रशासन ने फैसला लिया था कि जीआईसी परिसर से ही नगर पालिका परिषद बेल्हा और छह नगर पंचायतों की मतपेटिकाएं जमा कराने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा। अचानक स्थान परिवर्तन करते हुए नगर पंचायत सिटी, कटरामेदनीगंज, कटरागुलाबसिंह और अंतू की मतगणना सेंट एंथोनी इटर कॉलेज में और नगर पालिका परिषद बेल्हा, मानधाता और गड़वारा की मतगणना जीआईसी में ही होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मतदान कराकर लौटने वाली पोलिंग पार्टियों ने सेंट एंथोनी और जीआईसी में मतपेटिकाओं को जमा किया। दोनों कॉलेजों में अलग-अलग स्ट्रांग रूम बनाए गए थे। जो सुरक्षाकर्मियों और सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रखे गए। अब 13 मई को मतों की गणना होगी। एसडीएम सदर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि जीआईसी में भीड़ को कम करने के लिए चार नगर पंचायतों की मतगणना सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज में रखी गई है।

नगर पंचायत का नाम - मतगणना स्थल

नगर पालिका परिषद बेल्हा - जीआईसी सिटी -- -- सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज
कटरामेदनीगंज - सेंट एंथोनी इंटर कॉलेज मानधाता - जीआईसी अंतू - सेंट एंथोनी इंटरकॉलेज गड़वारा - जीआईसी कटरा गुलाबसिंह - सेंट एंथोनी इंटरकॉलेज
पट्टी पट्टी - ब्लाॅक मुख्यालय कोहंडौर
पट्टी - ब्लाक मुख्यालय ढकवा पट्टी - ब्लाक मुख्यालय
रामगंज पट्टी - ब्लाॅक मुख्यालय
पृथ्वीगंज स्वामी - करपात्री इंटरकॉलेज रानीगंज
रानीगंज स्वामी - करपात्री इंटरकॉलेज रानीगंज
सुवंशा स्वामी - करपात्री इंटरकॉलेज रानीगंज
लालगंज - तहसील परिसर
कुंडा - तुलसी इंटरकॉलेज बाबूगंज हीरागंज - तुलसी इंटरकॉलेज बाबूगंज मानिकपुर -तुलसी इंटरकॉलेज बाबूगंज डेरवा - तुलसी इंटरकॉलेज बाबूगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed