फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Counting of chaos, counting, neither mask, nor social distancing

अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई मतगणना, न मास्क, न सोशल डिस्टेंसिंग

Mon, 03 May 2021 01:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
Counting of chaos, counting, neither mask, nor social distancing
कुंडा। कुंडा में मतगणना अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। अधिकारियों की लापरवाही व उदासीनता के चलते पहली शिफ्ट खत्म होने के बाद भी पहले चक्र की गणना पूरी नहीं हो पाई। अफसरों से संपर्क रखने वाले मनमानी करते रहे। एसडीएम, बीडीओ और आरओ को जानने वाले की मर्जी खूब चली। मतगणना के दौरान बाहर धूप में बैठे मीडियाकर्मियों को जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत के रूझानों की कोई जानकारी नहीं दी गई। अंदर एजेंट सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ाते रहे। उनके चेहरे से मॉस्क भी गायब थे।
विज्ञापन

कुंडा के बाबूगंज स्थित तुलसी इंटर कालेज में शुरू हुई मतगणना अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई। आलम यह रहा कि सुबह बरई ग्राम सभा का बक्सा खुला तो रात तक उसकी गिनती पूरी नहीं हो पाई। यही हाल अन्य ग्रामसभाओं का रहा। तीन बजे के बाद एक-एक कर प्रधान पद के कुछ विजयी प्रत्याशियों की घोषणा की गई। कुछ कमरों में मतगणना शुरू होने में ही 11 बज गए। उधर, परिसर में घुसे एजेंट व प्रत्याशियों ने मास्क पर तो ध्यान ही नहीं दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही एक दूसरे से सटकर खड़े रहे। काउंटर पर तो यह हाल था कि बार-बार काउंटिंग करने वाले कर्मचारी उन्हें दूर रहने की सलाह दे रहे थे, लेकिन कोई मानने के लिए तैयार नहीं था। मीडियाकर्मियों व स्वास्थ्यकर्मियों को बाहर रखा गया था। उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। एसडीएम ने एक कमरा अपने लिए सुरक्षित कर लिया था तो आरओ व बीडीओ भी मतगणना कार्य पर मीडियाकर्मियों की नजर नहीं पडने देना चाह रहे थे। हालांकि इस दौरान उनके जानने वाले लोग बिना रोकटोक अंदर-बाहर आ-जा रहे थे। कई ऐसे लोग थे जो बीडीओ और आरओ के नजदीकी होने का फायदा उठाकर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में गिनती कराने का दबाव भी बनाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भोजन और पानी के लिए तरस गए एजेंट
कुंडा। मतगणना में हुई देरी के कारण एजेंट व प्रत्याशियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा। उन्हें बाहर जाने से रोक दिया गया था। इसके चलते वह खाने के लिए परेशान रहे। काफी लोगों को काउंटिंग के दौरान भोजन नहीं मिल पाया। इस दौरान अंदर पानी भी नहीं जाने दिया गया। फिलहाल एजेंट अधिकारियों के तुगलकी फरमान के कारण बिना खाए पिए ही अपनी गिनती करवाने को मजबूर रहे।
मतगणना के दौरान आगे खड़े होने को लेकर जमकर चले लाठी-डंडे
कुंडा। मतगणना के दौरान आगे खड़े होने को लेकर जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान काउंटिंग परिसर में अफरातफरी मच गई। परिसर में पुलिस के नहीं होने के चलते कुछ देर तक विवाद होता रहा। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह से मामला शांत कराया। इस दौरान दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया।
कुंडा के बाबूगंज स्थित तुलसी इंटर कालेज में मतगणना के दौरान कक्षा संख्या 19 पर आगे खड़े होने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। बवाल की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन भीड़ देखकर पीछे हट गई। बाद में सभी को समझाकर शांत कराया गया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। माहौल शांत होने पर फिर से गिनती शुरू कराई गई।
शिकायत पर चेयरमैन को पुलिस ने कोतवाली भेजा
कुंडा। शाहपुर गांव की गिनती कराने के लिए मानिकपुर नगर अध्यक्ष मतगणना स्थल पर आए थे। शाहाबपुर गांव की गिनती होने पर उन्होंने समझा कि शाहपुर के लिए बुलाया जा रहा है। इसकी जानकारी करने वह गेट पर पहुंचे तो उन्हें कुछ पुलिसवालों ने बुला लिया। इसके बाद उन्हें बताया गया कि उनकी शिकायत हुई है। इसके साथ ही मानिकपुर नगर अध्यक्ष अबूजैद गुड्डू को कोतवाली भेज दिया गया।

फर्जी कार्ड लेकर घूमने पर हिरासत में लिया
कुंडा। फर्जी कार्ड लेकर घूमने पर एक युवक को हिरासत में ले लिया गया। वह डंडौली गांव का कार्ड लगाकर घूम रहा था। दोपहर में पुलिस ने चेकिंग की तो वह छत पर टहलने गया था। उस पर नजर पड़ी तो पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वह कुछ बता नहीं पाया। इस पर उसे कोतवाली भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed