फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Councilor's son did Harsh firing during Jaimal

Pratapgarh News: जयमाल के दौरान पार्षद पुत्र ने की हर्ष फायरिंग

Mon, 22 May 2023 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 22 May 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Councilor's son did Harsh firing during Jaimal
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान होती हर्ष फायरिंग। संवाद
जयमाल के दौरान पार्षद पुत्र ने की हर्ष फायरिंग
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, पुलिस बनी अंजान
संवाद न्यूज एजेंसी
आसपुर देवसरा। वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज के पार्षद पुत्र ने लाइसेंसी रिवाॅल्वर से फायरिंग की। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस 20 घंटे बाद भी अंजान बनी है। देवसरा थाना क्षेत्र के गौरामाफी से रविवार की देर शाम बरात पट्टी कोतवाली के रेड़ीगारापुर गांव आई थी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि दूल्हे के साथ आए प्रयागराज के पार्षद का पुत्र जयमाल के दौरान लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग करता रहा। हालांकि कुछ लोगों ने उसे मना भी किया लेकिन वह खुशी में फायरिंग कर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचता रहा। इस दौरान लोग उससे दूरी भी बनाते रहे। सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। इस मामले में देवसरा थानाध्यक्ष संजय पांडेय का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वायरल वीडियो देखकर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed