फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Cosmetic shop operator's blood stained wheat field, murder case registered

प्रतापगढ :कॉस्मेटिक दुकान संचालिका का रक्तरंजित गेहूं के खेत में मिला, हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 02 Mar 2023 11:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Mar 2023 11:27 AM IST
सार

गेहूं के खेत में कॉस्मेटिक दुकान संचालिका का रक्तरंजित शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है परिजनों की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। 

विज्ञापन
Cosmetic shop operator's blood stained wheat field, murder case registered
प्रतापगढ़ : जानकी देवी। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गेहूं के खेत में कॉस्मेटिक दुकान संचालिका का रक्तरंजित शव मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है परिजनों की तहरीर पर आसपुर देवसरा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के भाट पट्टी गांव निवासी महेंद्र वर्मा सब्जी का व्यवसाय करता है। उसकी पत्नी जानकी गांव में ही कॉस्मेटिक की दुकान चलाती थी।
विज्ञापन


बुधवार की रात करीब सात बजे वह दुकान बंद करके घर के लिए निकली पर वह घर नहीं पहुंची। घरवालों ने खोजबीन शुरू की तो रात करीब नौ बजे घर से करीब 100 मीटर दूर जाहिद खां के गेहूं के खेत में उसका रक्तरंजित शव पाया गया । घटना की जानकारी तत्काल आसपुर देवसरा पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही यशो देवरा संजय पांडे मैं फोर्स मौके पर पहुंचे और रात में ही घटना की जानकारी पुलिस कप्तान को भी दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस कप्तान फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की कार्यवाही शुरू करने के साथ शव कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पति महेंद्र वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने अश्वनी उर्फ पप्पू मोर्य निवासी गौसपुर थाना आसपुर देवसरा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक जानकी के एक बेटा अंकित उम्र 17 वर्ष है और एक बेटी वर्तिका 14 वर्ष है मृतका के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ननिहाल में रहता था महेंद्र
सब्जी व्यवसाई महेंद्र वर्मा की मां मूर्ति वर्मा को उसके पिता राम प्रसाद वर्मा ने अपनी पूरी संपत्ति दे दी थी। जिस कारण से महेंद्र वर्मा अपनी पत्नी जानकी के साथ ननिहाल में निवास कर रहा था। वह जीवन यापन के लिए सब्जी का व्यवसाय करता था और उसकी पत्नी जानकी गांव के बाहर कॉस्मेटिक की दुकान चलाती थी। पखवाड़े भर पूर्व उसकी कॉस्मेटिक की दुकान में अराजक तत्वों ने आग भी लगा दी थी। जिससे पूरी दुकान जलकर राख हो गई थी। किसी तरह से उसने पुनः दुकान अपनी खड़ी की थी। अब उसकी पत्नी की हत्या हो गई है। जिससे पूरा परिवार शोक की लहर में डूब गया है। उसके आवास पर संवेदना जताने वालों का ताता लगा हुआ है। क्षेत्र में इस हत्या को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं फैली हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed