फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CoronaVirus: Three sons trapped in lockdown, grandson cremated grandparents

CoronaVirus: लॉकडाउन में फंसे तीन बेटे, पोते ने किया दादा-दादी अंतिम संस्कार

Mon, 27 Apr 2020 11:44 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Apr 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Three sons trapped in lockdown, grandson cremated grandparents
नगर कोतवाली के राजापुर में करंट से मृत दंपति के बेटों के न पहुंच पाने पर अंतिम संस्कार को जाता पौत्र शनि कुमार। - फोटो : pratapgarh
करंट की चपेट में आने से मृत दंपती का मासूम पौत्र ने अंतिम संस्कार किया। लॉकडाउन के चलते तीनों बेटे मां-पिता के अंतिम संस्कार मेें शामिल नहीं हो सके। पड़ोसियों व रिश्तेदारों की मदद से घर के बगल दोनों को दफनाया गया।
विज्ञापन


नगर कोतवाली के राजापुर औवार निवासी भगवती प्रसाद सरोज (55) अपने मकान के बाहर टीनशेड के दलान में रहते थे। उनकी पत्नी जगपत्ति देवी (50) रविवार दोपहर टीनशेड के दलान में बांधे गए तार के बाड़ पर कपड़ा टांग रही थी।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। कोरोना के चलते लॉकडाउन की वजह से मृतक दंपती के बेटे प्रेमचंद्र, जयप्रकाश व विजय नासिक से घर नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके चलते मासूम पौत्र सनी कुमार ने अपने दादा-दादी का अंतिम संस्कार किया। ग्रामीणों व रिश्तेदारों की मदद से दोनों के शवों को घर के करीब ही दफनाया गया। इस दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed