{"_id":"5ed11ebd4e5c7b2bfd7f3d29","slug":"coronavirus-the-hospital-arrived-on-a-walk-from-the-bus-stand-told-the-doctors-i-want-corona-recruit","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: बस स्टैंड से टहलते हुए पहुंचा अस्पताल, डाक्टरों से कहा-मुझे कोरोना है, भर्ती करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: बस स्टैंड से टहलते हुए पहुंचा अस्पताल, डाक्टरों से कहा-मुझे कोरोना है, भर्ती करो
Fri, 29 May 2020 08:10 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 29 May 2020 08:10 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे एक युवक ने हड़कंप मचा दिया। मुंबई से आया युवक रोडवेज बस स्टैंड में उतरने के बाद पैदल ही टहलते हुए जिला अस्पताल पहुंचा और डाक्टरों से चिल्लाते हुए कहा कि मुझे कोरोना है, जल्दी भर्ती करो।
उसकी बातें सुनने के बाद अस्पताल में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। डाक्टर भी सहम गए। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे ट्रामा सेंटर गायघाट में बने कोविड एल-1 अस्पताल ले गई।
कंधई थाना क्षेत्र के कापाहरि गांव का एक युवक मुंबई में रहता था। 16 मई को वह अपने चार अन्य साथियों के सायन अस्पताल में कोरोना की जांच कराने पहुंचा। वहां डाक्टरों ने सभी का सैंपल लिया। कुछ जरूरी दवाएं देकर सभी को घर पर ही क्वारंटीन रहने की हिदायत दी। 17 मई को सभी की रिपोर्ट पाजिटिव आ गई।
विज्ञापन
जानकारी मिलने के बाद 19 मई को उसके चार साथी भाग निकले। इसके बाद युवक अकेला पड़ गया। उसने भी अपना ठिकाना बदल दिया। मोबाइल बंद करने के बाद 27 मई को वह यूपी आ रही स्पेशल ट्रेन में सवार हो गया।
गुरुवार की रात वह वाराणसी रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से बस में बैठकर घर के लिए रवाना हुआ। रायबरेली डिपो की बस ने उसे शुक्रवार की सुबह शहर में स्थित रोडवेज बस स्टैंड में उतार दिया। इसके बाद वह टहलते हुए जिला अस्पताल पहुंच गया।
अस्पताल में थर्मल स्क्रीनिंग के लिए कतार लगी थी। अस्पताल पहुंचते ही युवक ने लोगों को चिल्ला-चिल्ला कर दूर करना शुरू कर दिया। दूर से ही उसने डाक्टर से कहा कि वह कोरोना पाजिटिव है। यह सुनते ही स्वास्थ्यकर्मियों के रोंगटे खड़े हो गए। लाइन में खड़े लोग भागने लगे।
पूछताछ के बाद डाक्टरों ने प्रकरण की जानकारी सीएमएस व सीएमओ को दी। कुछ ही देर में स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संक्रमित युवक को ट्रामा सेंटर गायघाट ले गई। इसकी जानकारी होने पर युवक के घर में भी हड़कंप मच गया। गनीमत यह रही कि वह घर जाने के बजाए सीधे अस्पताल पहुंचा था।