{"_id":"5e96042f8ebc3e78aa2c8a62","slug":"coronavirus-son-daughter-in-law-from-gujarat-after-hearing-news-of-father-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: पिता की मौत की खबर सुनकर गुजरात से आए बेटा-बहू क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: पिता की मौत की खबर सुनकर गुजरात से आए बेटा-बहू क्वारंटीन
Wed, 15 Apr 2020 12:14 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
corona virus
- फोटो : social media
पिता की मौत की खबर सुनकर गुजरात से आए बेटे-बहू को घर पहुंचने के पहले ही क्वारंटीन कर दिया गया। गांव वालों की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार मनीष कुमार ने पंचायत भवन में रहने और खाने की व्यवस्था कराई है।
सदर विकास खंड के रेडवीर ग्राम पंचायत के पड़वासी गांव निवासी रामलाल का 11 अप्रैल को निधन हो गया। बेटा और बहू रोजी-रोटी के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं। पिता की मौत की खबर मिलने पर अवधेश वर्मा और मुकेश वर्मा गुजरात से पास लेकर मंगलवार को गांव आ पहुंचे।
वह घर के बाहर पहुंचे ही थे कि गांव के लोगों ने फोनकर इसकी जानकारी कंट्रोलरूम को दे दी। तहसीलदार मनीष कुमार गांव पहुंचे और प्रधान पुत्र रवींद्र प्रसाद को बुलाकर पंचायत भवन में अवधेश वर्मा (42), सोना (40), मुकेश वर्मा (38), संदीपा (36), कपिल (16), पलक (02), माही (01) को क्वारंटीन कराया। तहसीलदार ने क्वारंटीन लोगों के लिए राशन के साथ ही लंच पैकेट भी भेंट किया है। तहसीलदार ने बताया कि यह लोग 14 दिन क्वारंटीन रहने के बाद ही घर जाएंगे।