{"_id":"5e9602928ebc3e76cd7ec9b2","slug":"coronavirus-lathi-rained-on-opening-shop-in-jama-masjid-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: जामा मस्जिद इलाके में दुकान खोलने पर बरसीं लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: जामा मस्जिद इलाके में दुकान खोलने पर बरसीं लाठियां
Wed, 15 Apr 2020 12:06 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाना ब्यूरा, न्यूज डेस्क, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 Apr 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
.चिलबिला में संदिग्ध बाइक सवार युवकों से पूछताछ करते सीओ सिटी अभय पांडेय।
- फोटो : pratapgarh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंशिक कर्फ्यू के दौरान जामा मस्जिद एरिया में दुकान खोलने पर पुलिस ने लोगों को जमकर पीटा। सब्जी मंडी में भीड़ लगाने वालों पर भी पुलिस का डंडा चला। फल दुकानदारों को सड़कों से हटाया। गलियों में दुकानें लगीं। इसे लेकर शहर में हड़कंप देखने को मिला।
जिले में तीन कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिला प्रशासन ने शहर के सिप्तैन रोड जामा मस्जिद व बेगमवार्ड को हॉटस्पाट में शामिल कर दिया। इन इलाकों में आंशिक कर्फ्यू लगाकर सड़कों व गलियों में बैरियर लगाए गए।
ऐसे इलाके में हर किसी के प्रवेश व बाहर निकलने पर रोक लगी है। मंगलवार को सिप्तैन रोड जामा मस्जिद इलाके में कुछ दुकानें खुली थीं। जिसकी जानकारी मिलने पर मकंद्रूगंज चौकी प्रभारी दलबल के साथ पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने दुकान खोलने वालों को जमकर पीटा। जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
दूसरी ओर सब्जी मंडी में भी दुकानों के आसपास भीड़ लगाने वाले लोगों पर पुलिस का डंडा चला। नगर कोतवाल भी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक करने के बाद सब्जी मंडी पहुंचे। पुलिस का सख्त रवैया देख फलों की दुकान चौक से लेकर कचहरी मार्ग पर लगाने वाले दुकानदार भी गलियों में अपनी दुकान लगाकर बैठ गए।
सीओ सिटी अभय पांडेय चिलबिला में दुकानों के बाहर लगी भीड़ को हटाते हुए बाइक सवार युवकों को चेक करते रहे। पूछताछ के बाद ही सभी को जाने दिया जाता था।