फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CoronaVirus: Five thousand masks prepared by self-help groups, buyers not available

CoronaVirus: स्वयं सहायता समूहों ने तैैयार किए पांच हजार मॉस्क, नहीं मिल रहे खरीदार

Thu, 16 Apr 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Apr 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Five thousand masks prepared by self-help groups, buyers not available
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
जिले के मेडिकल स्टोरों पर जहां मॉस्क की कालाबाजारी हो रही है, वहीं महिला स्वयं सहायता समूहों से तैयार पांच हजार मॉस्क डंप पड़े हैं। तीन लेयर के गुणवत्तायुक्त मॉस्क को अधिकारी खरीदने के बजाए मेडिकल स्टोरों के मॉस्क खरीदना अधिक पसंद कर रहे हैं। जबकि शासन ने सभी विभागाध्यक्षों को आदेश जारी कर महिला स्वयं सहायता समूहों से ही मॉस्क खरीदने को कहा है। 
विज्ञापन


शासन ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित महिला स्वयं सहायता समूहों को तीन लेयर का कपड़ा मुहैया कराकर भारी संख्या में मॉस्क तैयार करने को कहा था। विभागीय अधिकारियों को महिलाओं के हाथों से तैयार मॉस्क को ही खरीदने को कहा था। शासन के इस आदेश से दो फायदे हुए।
विज्ञापन


एक तो यह कि लॉकडाउन में गांव की महिलाओं को रोजगार मिल गया। दूसरे कम लागत में कर्मचारियों को अच्छा मॉस्क मिल जाएगा। मगर विभागीय अधिकारी महिलाओं के इस प्रयास को पलीता लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेलखरनाथधाम, मानधाता, बिहार ब्लाक की महिला स्वयं सहायता समूहों ने लगभग पांच हजार मॉस्क तैयार कर रखा है। मगर इसे खरीदने वाला अब कोई नहीं है। इससे गांव की महिलाएं जहां बेरोजगार हो गई हैं, वहीं मॉस्क बनाने का कार्य भी ठप हो गया है। 

13 और 18 रुपये है दर 

महिलाओं के हाथों से निर्मित होने वाला तीन लेयर का मॉस्क दो प्रकार का है। पॉपलीन से बने मॉस्क 13 रुपये प्रति पीस और सूती कपड़े से निर्मित मॉस्क 18 रुपये की दर से बेचे जाने हैं। दोनों मॉस्क के लिए कपड़े शासन ने ही मुहैया कराए थे। 

पुलिस और बैंक ने ही खरीदा है मॉस्क 

पुलिस विभाग ने 2500, ग्रामीण बैंक ने 5,000, सांसद कौशांबी विनोद सोनकर ने 4,500 मॉस्क की ही खरीदारी की है। जबकि शासन के निर्देश पर भारी संख्या में मॉस्क तैयार करने का अभियान प्रारंभ किया गया था। 


तीन लेयर का गुणवत्तायुक्त मॉस्क महिलाओं ने तैयार किया है, मगर विभागीय अधिकारी लेने को तैयार नहीं हैं। अभी लगभग पांच हजार मॉस्क तैयार हैं। अगर विभागीय अधिकारी मॉस्क नहीं लेंगे तो इन्हें तैयार कराना बेकार है। 
ओपी यादव, डीसी, स्वत: रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed