फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CoronaVirus: Do not worry, tele medicine will diagnose diseases

CoronaVirus: मत होइए परेशान, टेली मेडिसिन सेवा से होगा बीमारियों का निदान

Thu, 16 Apr 2020 11:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Apr 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Do not worry, tele medicine will diagnose diseases
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
 जिला, महिला अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी में ओपीडी बंद होने से आम मरीजों की बढ़ती परेशानी को देखते हुए डीएम डा. रुपेश कुमार ने टेली मेडिसिन सेवा प्रारंभ करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


सीएमओ जिला अस्पताल में बैठने वाले डॉक्टरों का नंबर जारी करेंगे और मरीज फोन करके अपनी परेशानी बताने के साथ ही दवा का नाम लिखकर मेडिकल स्टोर से खरीदेंगे। 
विज्ञापन


डीएम डा. रुपेश कुमार ने बताया कि गंभीर मरीजों के लिए इमरजेंसी सेवा 24 घंटे चालू है। मगर ओपीडी बंद होने से आम मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके लिए टेली मेडिसिन सेवा प्रारंभ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ को दो शिफ्ट में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाने और उनके नंबरों को सार्वजनिक करने को कहा है। जिससे घर बैठे मरीज डॉक्टर से फोन पर बात कर अपना लक्षण बताएंगे और डॉक्टर फोन से ही दवा का नाम बताएंगे, मरीज उन दवाओं को मेडिकल स्टोर से खरीद सकेंगे।


उन्होंने बताया कि आम लोगों की राहत के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पुराने महिला अस्पताल के भवन में ओपीडी चलाने पर विचार किया जा रहा है। जल्द ही इस पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed