फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   CoronaVirus: Cycle 70 hours a day and reach home from Nagpur

CoronaVirus: 70 घंटे रात-दिन साइकिल चलाकर नागपुर से घर पहुंचा बबलू

Fri, 27 Mar 2020 11:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 27 Mar 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus: Cycle 70 hours a day and reach home from Nagpur
लालगंज के हंडौर बल्दियान निवासी बब्लू सरोज नागपुर से साइकिल चलाकर घर पहुंचा। - फोटो : pratapgarh
 कोरोना के चलते देश में लाकडाउन लागू होने पर नागपुर में ईंट भट्ठे परमजदूरी करने गया युवक सत्तर घंटे साइकिल चलाकर घर पहुंचा। रास्ते में खाना नहीं मिला तो सिर्फ पानी पीकर रात-दिन साइकिल चलाता रहा।
विज्ञापन


भूखा प्यासा घर पहुंचा तो रात उसे बाहर सोकर गुजारनी पड़ी। उसकी आपबीती सुनकर परिजनाें की आंखाें से आंसू छलक उठे। दूसरे दिन चेकअप के बाद वह घर में परिजनाें से मिल सका।
विज्ञापन


लालगंज कोतवाली के हंडौर पूरे बल्दियान निवासी बबलू सरोज (20) पुत्र लल्लू सरोज महाराष्ट्र के नागपुर में ईंट भठ्ठे पर मजदूरी करने गया था। तभी कोरोना का संक्रमण फैलने लगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को लाकडाउन करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र के कई शहरों में पहले से कर्फ्यू लगा दिया गया था। कोरोना के खौफ से बबलू घर आना चाहता था, लेकिन ट्रेन व बस बंद होने से फंस गया। कोरोना से भयभीत होकर वह हर हाल में अपने परिजनाें के पास आना चाहता था। जिसके चलते गाढ़ी कमाई का जो पैसा बचा था, उससे युवक ने किसी से पुरानी साइकिल खरीदकर घर आने का फैसला कर लिया।

मंगलवार को भोर दो बजे वह साइकिल से अपने घर के लिए निकल पड़ा। रास्ते में सारी दुकानें बंद होने के चलते उसे कहीं पर चाय नाश्ता व खाना भी नसीब नही है। वह घर पहुंचने के जुनून में लगातार साइकिल चलाता रहा। भूख लगने उसे जहां कहीं पानी मिलता उसे पीने के बाद थोड़ा आराम करने के बाद फिर साइकिल चलाने लगता।

बबलू लगभग 70 घंटे साइकिल चलाकर गुरुवार की देर रात घर पहुंचा तो परिजन सन्न रह गए। रात दिन लगातार सैकड़ों किलोमीटर साइकिल चलाने के चलते उसके पैर में छाले पड़ गए थे। लेकिन यहां पहुंचने पर उसे घर के बाहर ही रात गुजारनी पड़ी। कोरोना से खौफजदा परिजन उसके पास भी नहीं गए। दूर से कुछ खाना पानी देकर उसे घर के बाहर ही सुला दिया।

शुक्रवार को वह परिजनों के साथ लालगंज सीएचसी पहुंचा और कोरोना की जांच कराई। जांच में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं मिलने पर बबलू व उसके परिजनों ने राहत की सांस ली। चिकित्सकाें ने उसे कुछ दिनाें तक घर में रहकर स्वास्थ्य की देखभाल कर निर्देश दिया है।


कोरोना निगेटिव निकलने के बाद बबलू घर पहुंचा और परिजनाें से मिलकर  आपबीती सुनाई। उसकी आपबीती सुनकर परिजनों के आंखाें से आंसू छलक उठे। नागपुर से घर पहुंचने पर ग्रामीणाें ने युवक के हौसले की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed