{"_id":"5e9b421c8ebc3e774252e481","slug":"coronavirus-arogya-setu-app-has-become-mandatory-for-students-teachers-and-parents","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए अनिवार्य हुआ आरोग्य सेतु एप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए अनिवार्य हुआ आरोग्य सेतु एप
Sat, 18 Apr 2020 11:38 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़

Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
आरोग्य सेतु एप
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोराना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए तैयार आरोग्य सेतु एप माध्यमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के लिए अनिवार्य हो गया है।
प्रधानाचार्याें को विद्यालयों में तैनात शिक्षकों, पढ़ने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराना होगा। इसकी शत-प्रतिशत रिपोर्टिंग करनी होगी। डीआईओएस ने जिले के सभी प्रधानाचार्यो को पत्र लिखकर निर्देशित किया है।
जिले में 44 राजकीय विद्यालय, 78 सहायता प्राप्त व 600 से अधिक वित्तविहीन हाइस्कूल व इंटर कालेज हैं। नए शिक्षासत्र की शुरुआत अप्रैल माह से हो जाती है। मगर कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते स्कूल व कालेजों को बंद कर दिया गया है। लॉकडाउन में लोग घरों में कैद है। जिला प्रशासन लॉकडाउन के नियमों को लेकर सख्त है।
सोशलडिस्टेंसिंग पर जोर दिया जा रहा है। ताकि इसका संक्रमण न फैल सके। कोरोना पाजिटिव मरीजों से आगाह करने के लिए सरकार ने आरोग्य सेतु एप लांच किया है।
लॉकडाउन के दौरान सभी को इस एप से जुड़ने की अपील की जा रही है। इधर, माध्यमिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों में तैनात शिक्षकों, बच्चों एवं अभिभावकों को आरोग्य सेतु एप डाउन लोड कराना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन
डीआईआईओएस डा. सर्वदानंद ने जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त व वित्तवहीन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को एप डाउनलोड कराने को लेकर निर्देशित किया है।
विद्यालयवार उन्हेें आरोग्य सेतु एप की शतप्रतिशत रिपोर्टिंग करनी होगी। डीआईओएस डा. सर्वदानंद ने बताया कि कार्यालय की वेबसाइट पर तीन बजे तक सभी प्रधानाचार्यों को नियमित एप डाउनलोड करने वाले शिक्षकों एवं अभिभावकों की संख्या भी देनी होगी।