{"_id":"5e8b6bfe8ebc3e76cd7ec472","slug":"coronavirus-17-policemen-who-left-barricading-kotwal-wrote-a-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"CoronaVirus: बैरिकेडिंग छोड़ भागे 17 पुलिसकर्मी, कोतवाल ने लिखाई रपट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CoronaVirus: बैरिकेडिंग छोड़ भागे 17 पुलिसकर्मी, कोतवाल ने लिखाई रपट
Mon, 06 Apr 2020 11:21 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 06 Apr 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
कर्फ्यू के चलते बंद पड़ा चौक-जामा मस्जिद मार्ग।
- फोटो : pratapgarh
कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद शहर के संक्रमित मोहल्लों की सुरक्षा में लगे 17 पुलिसकर्मी गायब मिले। जिसके खिलाफ कोतवाली में रपट लिखाई गई है। पुलिसकर्मियों की गैरमौजूदगी के कारण बाइक व कार लेकर लोग फर्राटा भरते रहे। सभी की रिपोर्ट अफसरों को भेजने की तैयारी में हैं।
जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने ऐसे इलाकों को संक्रमित मानते हुए आंशिक कर्फ्यू लगा दिया है। स्टेशन रोड से लेकर सदर बाजार तिराहे के करीब तक सभी मोहल्लों को सील कर दिया गया है। गली मोहल्लों में लगी बैरिकेडिंग पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
जो न तो किसी को अंदर जाने देते थे और न ही बाहर निकलने दे रहे थे। शनिवार को प्रशासन ने शहर से लेकर देल्हूपुर व नरसिंहगढ़ को सील कर दिया था। सोमवार की सुबह सीओ सिटी अभय पांडेय आंशिक कर्फ्यू की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर कोतवाल के साथ पैदल निकले।
विज्ञापन
देखा तो पुराना माल गोदाम रोड, तहसील के करीब, जीजीआईसी, बाबागंज पेट्रोल पंप के अलावा श्रीराम तिराहे से फोर्स गायब मिली। बड़ी संख्या में लोग मोहल्लों से बाहर निकल रहे थे। बाहरी लोगों का आवागमन भी हो रहा था। यह देख पुलिसकर्मियों की तलाश होने लगी। 17 पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले।
जिनके खिलाफ नगर कोतवाली में रपट लिखाने का निर्देश देते हुए सीओ सिटी ने कहा कि प्वाइंटों से गायब पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाए। ताकि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके।
इसका पालन कराने वाली महिला आरक्षी रविवार की रात चौक इलाके में एक साथ घूमती नजर आईं। करीब 15 महिला आरक्षी ईयर फोन कान में लगाकर एक दूसरे का हाथ पकड़कर घूमती नजर आईं। यह देख चौक घंटाघर पर मौजूद नगर कोतवाल ने सभी को फटकार लगाया।
विज्ञापन
जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद जिला प्रशासन ने ऐसे इलाकों को संक्रमित मानते हुए आंशिक कर्फ्यू लगा दिया है। स्टेशन रोड से लेकर सदर बाजार तिराहे के करीब तक सभी मोहल्लों को सील कर दिया गया है। गली मोहल्लों में लगी बैरिकेडिंग पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
जो न तो किसी को अंदर जाने देते थे और न ही बाहर निकलने दे रहे थे। शनिवार को प्रशासन ने शहर से लेकर देल्हूपुर व नरसिंहगढ़ को सील कर दिया था। सोमवार की सुबह सीओ सिटी अभय पांडेय आंशिक कर्फ्यू की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर कोतवाल के साथ पैदल निकले।
विज्ञापन
देखा तो पुराना माल गोदाम रोड, तहसील के करीब, जीजीआईसी, बाबागंज पेट्रोल पंप के अलावा श्रीराम तिराहे से फोर्स गायब मिली। बड़ी संख्या में लोग मोहल्लों से बाहर निकल रहे थे। बाहरी लोगों का आवागमन भी हो रहा था। यह देख पुलिसकर्मियों की तलाश होने लगी। 17 पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद मिले।
जिनके खिलाफ नगर कोतवाली में रपट लिखाने का निर्देश देते हुए सीओ सिटी ने कहा कि प्वाइंटों से गायब पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट तैयार कर भेजी जाए। ताकि उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जा सके।
सामाजिक दूरी दरकिनार, हाईवे पर घूमती रहीं महिला आरक्षी
कोरोना महामारी को देखते हुए लॉकडाउन के साथ ही संक्रमित इलाकों में आंशिक कर्फ्यू लगा दिया गया है। सभी को सामाजिक दूरी बनाए रखने का निर्देश दिया जा रहा है।इसका पालन कराने वाली महिला आरक्षी रविवार की रात चौक इलाके में एक साथ घूमती नजर आईं। करीब 15 महिला आरक्षी ईयर फोन कान में लगाकर एक दूसरे का हाथ पकड़कर घूमती नजर आईं। यह देख चौक घंटाघर पर मौजूद नगर कोतवाल ने सभी को फटकार लगाया।