{"_id":"5fea324e8ebc3e3f6005f749","slug":"corona-vaccine-will-be-applied-only-if-the-temperature-is-normal-pratapgarh-news-ald295242863","type":"story","status":"publish","title_hn":"तापमान सामान्य रहने पर ही लगेगी कोरोना वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तापमान सामान्य रहने पर ही लगेगी कोरोना वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम डा. रुपेश कुमार ने कहा है कि वैक्सीनेशन के लिए चिह्नित किए गए सेंटरों पर अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाए। प्रत्येक कर्मचारी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद शरीर का तापमान सामन्य होने पर ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। वह सोमवार को कोविड एल टू अस्पताल में वैक्सीनेशन की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
डीएम ने कहा कि टीका लगाने के लिए तीन कमरे होंगे। एक कमरे में अभिलेखों की जांच होगी, दूसरे में एएनएम या स्टाफ नर्स द्वारा टीका लगाया जाएगा और तीसरे कमरे में आधे घंटे तक लाभार्थी को रोका जाएगा।
ताकि उस पर होने वाले किसी दुष्प्रभाव को देखा जा सके। डीएम ने निर्देशित किया कि टीकाकरण स्थल पर मेडिकल निगरानी टीम अवश्य उपस्थित रहे। कोल्डचेन सेंटरों में टीके को स्टोर करने के समस्त इंतजाम जल्द से जल्द पूर्ण कर लिए जाएं।
विज्ञापन
इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक के दौरान डीएम ने सीएमओ से अब तक जनपद में कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की की संख्या, ठीक हुए मरीजों की संख्या एवं होम आइसोलेशन मरीजों के संबंध में जानकारी मांगी।