फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Corona uncontrollable, three more deaths, 278 infected

कोरोना बेकाबू, तीन और मौतें, 278 संक्रमित

Fri, 23 Apr 2021 12:52 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 12:52 AM IST
विज्ञापन
Corona uncontrollable, three more deaths, 278 infected
Corona uncontrollable, three more deaths, 278 infected
प्रतापगढ़। जिले में कोरोना का संक्रमण बेकाबू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से इसकी रफ्तार बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को 24 घंटे के भीतर जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी समेत 278 लोग संक्रमित मिले, जबकि तीन लोगों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। उधर, तीन दिन पहले मृत कोरोना संक्रमित के घर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। टीम के लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

जिले में कोरोना कहर बरपा रहा है। बृहस्पतिवार को चौबीस घंटे में जहां तीन लोगों की संक्रमण से जान चली गई, वहीं 278 लोग संक्रमित हो गए। हथिगवां के रहने वाले एक प्रधानाचार्य की कोरोना से मौत हो गई। वह इन दिनों कौशांबी में तैनात थे। सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें प्रयागराज में भर्ती कराया गया था। इसी तरह लालगंज के एक शिक्षक की भी जान चली गई। कुंडा का एक शोध छात्र कोरोना के कारण कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसने भी दम तोड़ दिया। जो नए मरीज मिले हैं उनमें दिल्ली से आने वाली पद्मावत एक्सप्रेस के चार रोडवेज बसों से आए 12 यात्री भी शामिल हैं। इसके अलावा कुंडा के पांच मजदूर, दो सब्जी वाले समेत अन्य लोग संक्रमित हुए हैं। पट्टी कोतवाली की एक महिला सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिली है। कई दिनों से उसे तेज बुखार और खांसी की शिकायत थी। उसकी रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद पट्टी कोतवाली में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

सीएचसी बाबा बेलखरनाथधाम में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा 79 ग्रामीणों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें तीस वर्षीय दो महिलाएं और दो युवकों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रानीगंज क्षेत्र में दो महिलाओं समेत तीन लोग संक्रमित पाए गए। बुधवार को एक बैक कर्मचारी सहित आठ लोग पॉजिटिव पाए गए थे। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी एसपी बर्नवाल भी संक्रमित हो गए। लालगंज इलाके में 34 संक्रमित लोग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर कोतवाली के राजगढ़ में कोरोना संक्रमित की तीन दिन पहले मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को डाक्टरों की टीम उसके घर पहुंची। यह देख लोग आक्रोशित हो उठे। लोगों का कहना था कि जब जरूरत थी तो डाक्टर नजर नहीं आए। अब कहां से फुर्सत मिल गई है। आक्रोशित लोगों ने टीम को दौड़ा लिया। स्वास्थ्यकर्मियों ने भागकर जान बचाई।
टीकाकरण में देरी पर जताया आक्रोश
कोहड़ौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बृहस्पतिवार को लोग टीका लगाने पहुंचे थे। दो घंटे के इंतजार के बाद कुछ लोगों को ही टीका लग सका। इलाके के दिवाकर दिग्गज, सूर्यप्रकाश समेत अन्य लोगों को टीका नहीं लग सका। इस पर लोगों ने नाराजगी जताई।

लालगंज इलाके में बृहस्पतिवार को चार शिक्षकों की मौत हो गई। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। चारों में कोरोना के लक्षण थे। उनका आक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। हालांकि किसी की जांच नहीं हुई थी। जिससे कोरोना की पुष्टि नहीं हो सकी। सभी घर में ही थे। मरने वालों में तीन इंटर कालेज और एक कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के शिक्षक शामिल हैं। सभी की उम्र 45 से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed