{"_id":"61eeea37d48f0a0af17762f1","slug":"corona-caught-pace-64-new-infected-found-pratapgarh-news-ald3256840144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 64 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 64 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
जिला न्यायालय गेट पर वादकारियों की भीड़ बढ़ने से नहीं रही सोशल डिस्टेंसिंग। संवाद
- फोटो : PRATAPGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। वायरस तेजी से पांव पसार रहा है। सोमवार को 24 घंटे में 64 नए मरीज सामने आए। कुंडा के मनगढ़ स्थित अस्पताल में हुई जांच में 25 लोग संक्रमित मिले। मेडिकल कॉलेज की महिला की एक डॉक्टर भी संक्रमित हो गई हैं। इसके अलावा एसबीआई के दो कर्मचारियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उधर, सीएमओ महज 39 लोगों के ही संक्रमित मिलने का दावा करते रहे।
मेडिकल कॉलेज की महिला विंग की सीनियर डॉक्टर वर्तिका सिंह की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उनके संक्रमित मिलने के बाद महिला विंग की ओटी को लॉक कर दिया गया है। एसबीआई के दो कर्मचारी भी पॉजिटिव मिले हैं। शहर के मीराभवन का रहने वाला चार साल का बच्चा भी कोरोना की चपेट में आ गया है। इसके अलावा भैरोपुर, चिलबिला, करनपुर, पुलिस लाइन, अजीत नगर में भी संक्रमित मिले हैं। गौरा के रघवापुर, चकवन तोड़, थरिया, नवाबगंज में भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कुंडा में जगद्गुरू कृपालु चिकित्सालय में 75 लोगों का सैंपल लेकर जांच की गई थी। इनमें 25 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें 11 महिलाएं, चार बुुजुर्ग और एक किशोर शामिल है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 238 हो गई है। उधर, सीएमओ का दावा है कि सोमवार को जिले में 39 कोरोना मरीज ही मिले।