फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Controversy during the party in Sarai Devrai, shots fired on the second day

सराय देवराय में पार्टी के दौरान विवाद, दूसरे दिन चलीं गोलियां

Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Controversy during the party in Sarai Devrai, shots fired on the second day
पार्टी के दौरान विवाद, दूसरे दिन तड़तड़ाईं गोलियां
विज्ञापन

दोनों पक्षों से फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी, पुलिस के पहुंचने पर भाग निकले आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटरामेदनीगंज। नगर कोतवाली के सराय देवराय में पार्टी के दौरान हुए विवाद के दूसरे दिन दो पक्षों के बीच आठ राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। पुलिस मामले की छानबीन के बाद लौट गई। मौके से एक क्षतिग्रस्त बाइक बरामद हुई है।

नगर कोतवाली के सराय देवराय में एक व्यक्ति के घर पर बृहस्पतिवार को पार्टी का आयोजन किया गया था। जिसमें शामिल होने के लिए मानधाता के बबुरहा से भी लोग आए थे। पार्टी के दौरान कुछ लोगों के बीच कहासुनी होने लगी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह लोगों को समझाबुझाकर शांत कराया। इस दौरान बबुरहा से आए लोग देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। शुक्रवार की रात बबुरहा से दो बाइक से चार लोग फिर सराय देवराय पहुंचे। देर रात पहुंचे बाइक सवार युवक फायरिंग करने लगे। इससे सरोज बस्ती में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों के अनुसार, सरोज बस्ती के लोगों ने भी फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद बबुरहा से आए युवक भाग निकले। भागने के दौरान फायरिंग करने वालों की एक बाइक छूट गई। जिसे ग्रामीणों ने तोड़ डाला। करीब आठ राउंड फायरिंग से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना मिलने के बाद पीआरवी की टीम पहुंची। छानबीन के बाद पुलिसकर्मी लौट गए। सीओ सिटी अभय पांडेय ने बताया कि किसी ने घटना की सूचना नहीं दी है। रात में डायल 112 ने अराजकतत्वों के खिलाफ धरपकड़ का अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed