{"_id":"6adf9362f71c3e93bf00337f","slug":"contractual-electricity-worker-falls-from-pole-after-being-scorched-by-a-wire-condition-critical-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1024-180930-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: तार में झुलसकर खंभे से नीचे गिरा संविदा बिजली कर्मी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: तार में झुलसकर खंभे से नीचे गिरा संविदा बिजली कर्मी, हालत गंभीर
विज्ञापन
रखहा। दिलीपपुर के शिवसत गांव में एलटी लाइन की मरम्मत के दौरान करंट की चपेट में आने से संविदा कर्मी झुलसकर खंभे से नीचे गिर गए। मेडिकल कॉलेज से घायल कर्मचारी को प्रयागराज रेफर किया गया है।
रसोइया निवासी संजय पांडेय उर्फ नन्हे (47) विद्युत उपकेंद्र दिलीपपुर में संविदा कर्मी हैं। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे शटडाउन लेकर वह शिवसत गांव में तारों की मरम्मत करने पहुंचे थे।
इसी दौरान बिजली आपूर्ति शुरू हो गई। करंट लगने से वह झुलसकर खंभे से नीचे गिर गए। आननफानन ग्रामीण विद्युत उपकेंद्र पर सूचना दी गई। घायल कर्मचारी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद प्रयागराज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
अवर अभियंता बृजेश पटेल ने बताया कि कर्मचारी एचटी लाइन की मरम्मत के लिए शिवसत गांव गया था। इसी दौरान हादसा हुआ। कर्मचारी का उपचार कराया जा रहा है। बिजली आपूर्ति शुरू कैसे हुए इसकी जांच की जा रही है।