{"_id":"5ecd6b838ebc3e909d5b8219","slug":"contractor-son-died-pratapgarh-news-ald276838527","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के बेटे की सई नदी में डूबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के बेटे की सई नदी में डूबने से हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। साथियों के साथ सई नदी में नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। खबर मिलने पर घर में कोहराम मच गया। साथ नहाने गए युवक सहमे हुए हैं।
नगर कोतवाली के अचलपुर निवासी आस मोहम्मद जलनिगम में ठेकेदार हैं। उनका बड़ा बेटा आरिफ (20) मंगलवार को अपने साथियों के साथ सई नदी में नहाने के लिए गया था। नदी में नहाने के दौरान आरिफ व उसका एक साथी गहरे पानी में डूबने लगे। यह देख साथियों ने शोर मचाया। इस पर आसपास नदी में नहा रहे लोग दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह डूब रहे एक युवक को बचा लिया। जबकि आरिफ गहरे पानी में समा गया। करीब आधे घंटे तक खोजबीन के बाद ग्रामीण उसे नदी से बाहर निकाल सके। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी।
आनन-फानन में आरिफ को लेकर लोग जिला अस्पताल भागे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजन बिलखने लगे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के हवाले कर दिया।