{"_id":"639cb74aa1ca217b96067026","slug":"contenders-engaged-in-getting-ticket-of-political-parties-pratapgarh-news-ald348433891","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: राजनीतिक दलों का टिकट पाने की जुगत में जुटे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: राजनीतिक दलों का टिकट पाने की जुगत में जुटे दावेदार
विज्ञापन
Contenders engaged in getting ticket of political parties
ठंड के साथ ही निकाय चुनाव की सरगर्मी भी अब तेजी से बढ़ रही है। राजनीतिक दलों का टिकट पान की जुगत में दावेदार जुटे हैं। टिकट के लिए सबसे अधिक मारामारी भाजपा और सपा में है। टिकट के लिए दावेदारों की लबी सूची ने सियासी दलों के नेताओं की टेंशन बढ़ा दी है।
जिले की एक नगर पालिका व 18 नगर पंचायतों के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए आरक्षण की अनंतिम सूची जारी हो चुकी है। आपत्तियों के निस्तारण का काम भी अंतिम चरण में है। अब चुनाव लड़ने वाले दावेदार प्रमुख दलों का टिकट पाने की जोड़तोड़ में लग गए हैं।
भाजपा व सपा का टिकट पाने के लिए दावेदारों की सूची लंबी है। दावेदार सोशल मीडिया पर खुद को प्रत्याशी बताते हुए प्रचार करने में जुटे हुए हैं। हालांकि पार्टियों की ओर से अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
नगर पालिका के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा व सपा से टिकट पाने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। भाजपा से चेयरमैन प्रेमलता सिंह, पूर्व चेयरमैन हरि प्रताप सिंह, वरुण प्रताप सिंह, संतोष मिश्रा, गिरधारी सिंह, रवि गुप्ता, सुनील गोयल, श्यामसुंदर टाऊ, राजेश सिंह समेत अन्य का नाम चर्चा में है।
इसके अलावा सपा से महिमा गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय सिंह, सभासद विनय सिंह भोला, आशुतोष पांडेय, संतोष यादव, वकार अहमद, पंडित करोड़ीमल शर्मा समेत अन्य दावेदारों ने भी आवेदन कर रखा है। सभी ने पार्टी से टिकट के लिए आवेदन कर रखा है।
बसपा, कांग्रेस और आप से भी चुनाव के लिए दावेदारी करने वालों की बड़ी भीड़ है, मगर अभी कोई नाम खुलकर सामने नहीं आया है, हालांकि कई लोग पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है। लोगों को अब टिकट का बेसब्री से इंतजार है।