फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Construction of Ram temple in Ayodhya marks the beginning of a new era

Pratapgarh News: संपादित<bha>--</bha>अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण एक नए युग की शुरुआत

Mon, 25 Sep 2023 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़ Updated Mon, 25 Sep 2023 01:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of Ram temple in Ayodhya marks the beginning of a new era
अयोध्या के महापौर पं.गिरीशपति त्रिपाठी ने कहा है कि अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के मंदिर का निर्माण होना, एक नए युग की शुरुआत है। भगवान राम के अनुकूल भारत के यश और कीर्ति को दुनिया के समक्ष प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम यह मंदिर निर्माण है। भगवान राम के संकीर्तन मात्र से समस्त पापों का नाश हो जाता है।
विज्ञापन



क्षेत्र के मनोरथपुर में आयोजित तीन दिवसीय रामकथा के पहले दिन हृदय में राम कार्यक्रम में आए कथा व्यास और अयोध्या के महापौर का भक्तों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कथाव्यास ने कहा,सत्य से बड़ा कोई धर्म नहीं होता। इसलिए व्यक्ति को हमेशा सत्य का आचरण करते रहना चाहिए।
विज्ञापन

यजमान ललित पांडेय और सावित्री पांड़ेय के नेतृत्व में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा जीआईसी के बगल स्थित दुर्गा मंदिर और किठावर देवी मंदिर के रास्ते वापस कथा स्थल पर पहुंची। इस मौके पर डॉ.देवमणि तिवारी, डॉ.प्रशांत पांडेय, डॉ.सीएन पांडेय, भानुप्रताप पांडेय, डॉ.केसरी शुक्ला, सत्य प्रकाश तिवारी, सूर्यनारायण पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed