{"_id":"5c534354bdec2259c53e0a8d","slug":"construction-of-police-station-will-be-from-14-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"14 करोड़ की लागत से बनेगा लीलापुर थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
14 करोड़ की लागत से बनेगा लीलापुर थाना
Fri, 01 Feb 2019 12:23 AM IST
shailendra Kumar
pratapgarh
pratapgarh
Published by: shailendra Kumar
Updated Fri, 01 Feb 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़। जिले में आधुनिक सुविधाओं से लैस लीलापुर थाने का 14 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। इस थाने में 102 गांव शामिल होंगे। शासन ने निर्माण कार्य के लिए धनराशि भी जारी कर दी है। लीलापुर थाना बनने के बाद जिले में 23 थाने हो जाएंगे।
जिले के लालगंज, जेठवारा, अंतू और नगर कोतवाली के गांवों को काटकर लीलापुर नए थाने का प्रपोजल शासन को भेजा गया था। इसके लिए लोनी नदी पुल के पास जमीन भी आवंटित हो चुकी है। लीलापुर थाने के लिए जमीन उपलब्ध कराने में दिनेश सिंह डगैता ने प्रयास किया था। लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग थाने के लिए 4 बीघा जमीन जिलाधिकारी की संस्तुति पर राजस्व विभाग के अभिलेख में दर्ज हो चुका है। विश्वनाथगंज विधानसभा में बनने वाले लीलापुर थाने में 102 गांव शामिल होंगे।
नवीन थाने की कुल लागत आवासीय एवं कार्यालय मिलाकर 14 करोड़ आएगा। इसके बनने से लालगंज कोतवाली में शामिल 52 गांव लीलापुर में शामिल हो जाएंगे । अंतू थाना क्षेत्र के 8 गांव भी शामिल होंगे। जेठवारा थाना व नगर कोतवाली के क्षेत्र के मोहनगंज पुलिस चौकी के इलाके के कई गांव शामिल होंगे। लीलापुर का थाना माडर्न बनेगा। जो आधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। इसकी जरूरत काफी दिनों से महसूस की जा रही थी। घटना के बाद नगर कोतवाली, जेठवारा, अंतू और लालगंज पुलिस को लंबा सफर तय कर मौके पर पहुंचना पड़ता था।