फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Construction of Kusmi overbridge started, budget of 283 crores received

Pratapgarh News: कुसमी ओवरब्रिज का निर्माण शुरू, 283 करोड़ मिला बजट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Construction of Kusmi overbridge started, budget of 283 crores received
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित कुसमी में ओवर ब्रिज निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। ओवर ब्रिज निर्माण के लिए एक साथ नौ पिलर की पाइलिंग कराई जा रही है। हालांकि कार्य को समय से पूरा करने के लिए निर्माण एजेंसी ने पिलर के जाल को पहले ही तैयार कर लिया है। शासन ने बजट की धनराशि 283 करोड़ रुपये अवमुक्त कर दिया है।
विज्ञापन

रेल और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की मंजूरी मिलने के बाद ओवरब्रिज निर्माण के लिए बजट जारी किया गया है। टेंडर के अनुसार 24 माह में ओवर ब्रिज निर्माण कार्य पूरा किया जाना है। हालांकि निर्माण एजेंसी 14 माह में ही कार्य पूरा करने का दावा कर रही है। केंद्र और राज्य सरकार से कागजी कोरम पूरा होने के बाद लखनऊ की एजेंसी ने लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के अफसरों को सूचना देकर काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कुसुमी क्राॅसिंग के पास ओवरब्रिज निर्माण के लिए एक साथ नौ पिलर की पाइलिंग कराई जा रही है। करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज के दोनों किनारे सर्विसलेन का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य में बाधक बन रहे 55 हरे पेड़ों का काटने की तैयारी चल रही है। एनएचएआई के अधिशाषी अभियंता विकास सिंह ने बताया कि बारिश से पहले ओवरब्रिज के सभी पिलर का फाउंडेशन बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिट्टी समतलीकरण की प्रक्रिया धीरे-धीरे पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर से गुजरे हाईवे को फोरलेन करने से पहले सई नदी पर नया पुल का निर्माण किया जाएगा। छह छोटी पुलिया का निर्माण करने के साथ सड़क के दोनों किनारे पर कवर्ड नाला भी बनाया जाएगा।

कुसमी गांव में ही तैयार किया गया प्लांट
निर्माण एजेंसी कुसमी गांव के समीप ही प्लांट की स्थापना कर स्थानीय मजदूरों को रोजगार से जोड़ा है। करीब 100 स्थानीय मजदूरों को निर्माण कार्य से जोड़ा गया है। स्थानीय मजदूरों को ही पेड़ के कटान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रोजगार मिलने से मजदूरों ने तेजी से काम करना शुरू कर दिया है।
जाम से मिलेगी निजात
प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग स्थित कुसमी रेलवे क्राॅसिंग पर अक्सर जाम का सामना राहगीरों को करना पड़ता है। भुपियामऊ से मां बेल्हा देवी जंक्शन तक ट्रेनों के आवागमन से अक्सर क्राॅसिंग का फाटक बंद रहता है। कई ट्रेनों के गुजरने से लोगों को करीब एक घंटे तक जाम का सामना करना पड़ता है। फाटक खुलने के बाद भुपियामऊ से लेकर भंगवा चुंगी तक लंबा जाम लग जाता है। हालांकि ओवर ब्रिज निर्माण होने से लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी।

पूर्व सांसद ने की थी मांग
करीब तीन साल पहले बनवीरकाछ में हाईवे के समीप 12 किलोमीटर बाईपास निर्माण की शुरुआत की गई थी। लोकार्पण के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से तत्कालीन सांसद संगमलाल गुप्ता ने हाईवे को फोरलेन डिवाइडर युक्त बनाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने फोरलेन के साथ कुसुमी रेल क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का भरोसा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed