फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Construction of Fourlane continued in presence of police and administrative officers

पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में जारी रहा फोरलेन का निर्माण

Sun, 11 Oct 2020 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
Construction of Fourlane continued in presence of police and administrative officers
आसपुर देवसरा के सोनपुरा गांव में फोरलेन सड़क निर्माण के दुसरे दिन भी मौजूद रहे अधिकारी। - फोटो : PRATAPGARH
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सोनपुरा गांव में दूसरे दिन शनिवार को ग्रामीणों के हल्के विरोध के बीच पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में लखनऊ-वाराणसी हाईवे के फोरलेन का काम चलता रहा। निर्माण कार्य शुरू होते ही एक किसान ने मामला हाईकोर्ट में लंबित होने की बात करते हुए सीमांकन करने के लिए कहा। हालांकि प्रशासन ने सीमांकन नहीं किया, बल्कि उसके आगे से निर्माण कार्य शुरू करा दिया।
विज्ञापन

इलाके के सोनपुरा, देवरखा, पूरा व नगर ग्राम पंचायत से होकर गुजरने वाले लखनऊ-वाराणसी हाईवे के फोरलेन निर्माण का कुछ किसान विरोध कर रहे हैं। उनका आरोप है कि अधिग्रहीत जमीनों के मुआवजे का भुगतान सर्किल रेट के आधार पर नहीं किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब दस बजे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (के परियोजना निदेशक वाराणसी एसबी सिंह, प्रशासनिक अफसरों और पुलिस की मौजूदगी में सोनपुरा में हाईवे का निर्माण कार्य शुरू हुआ तो रामनिरंजन गुप्ता, सूर्य नारायण मिश्र, दिलीप मिश्र, श्रीनाथ यादव, राज बहादुर मिश्र, कान्ती लाल दूबे समेत सैकड़ों किसान हंगामा करते हुए सड़क पर धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ बैठक में नोकझोंक होती रही। किसानों को आंदोलित होते देख फोर्स ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें जबरन सड़क से हटाकर काम शुरू करा दिया। एनएचआई वाराणसी के परियोजना निदेशक एसबी सिंह ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के निर्देशानुसार हर हाल में निर्माण कार्य पूरा कराया जाएगा।

इस दौरान अगर कोई अराजकतत्व सड़क निर्माण में व्यवधान उत्पन्न करता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाएगा। 85 फीसदी किसानों के मुआवजे का भुगतान किया जा चुका है। कुछ लोग बेवजह राजनीति कर रहे हैं। मामले में विवादित स्थल की पांच गाटा संख्या के किसानों का मामला हाईकोर्ट में लंबित हैं। मुआवजा का निर्धारण हाईकोर्ट के निर्णय के अधीन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed