फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   construction of bridge on the river domuha in the cost of 6.8 crores

6.8 करोड़ की लागत से बनेगा दोमुहां नदी पर पुल

Thu, 18 Oct 2018 12:14 AM IST
pratapgarh
pratapgarh Updated Thu, 18 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
संडवा चंद्रिका (ब्यूरो)। 6.8 करोड़  की लागत से 106 मीटर लंबा दोमुहां नदी पर स्थित चमरौधा नदी का पुल जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा। सदर विधायक संगमलाल गुप्ता ने बुधवार को भूमि पूजन करने के साथ ही पुल की आधारशिला रखी।
विज्ञापन


शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए सदर विधायक ने कहा कि हमारी सरकार चौमुखी विकास के लिए कृत संकल्प है। हमने अपने कार्यकाल में आधा दर्जन पुल स्वीकृत कराए हैं।  सदर विधानसभा का कोई भी गांव बिजली पानी तथा सडक़ से अछूता नहीं रहेगा। प्रतापगढ़ शहर को नगर निगम बनाने का प्रयास किया जा रहा है। जनपद की पहचान अपराधगढ़ के रूप में हो गई है। इसकी जिम्मेदार पूर्व की सरकारी तथा उनके जनप्रतिनिधि हैं। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश त्रिपाठी, धीरेंद्र प्रताप सिंह,अरविंद शुक्ला, विवेक सिंह, विवेक तिवारी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed