{"_id":"64e7772c4118799b9a055957","slug":"construction-of-9-bridges-incomplete-the-team-expressed-displeasure-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-3356-2023-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: 9 पुलों का निर्माण अधूरा, टीम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: 9 पुलों का निर्माण अधूरा, टीम ने जताई नाराजगी
Thu, 24 Aug 2023 08:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Thu, 24 Aug 2023 08:58 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर के देवली से विसहिया के बीच सई नदी के लम्बित सेतु का भौतिक परीक्षण करते प्रयागराज के
सीएम योगी से सांसद ने की थी शिकायत, निर्माणाधीन पुलों की जमीनी हकीकत देखने पहुंची अधिकारियों की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
प्रतापगढ़। पांच वर्षों से सई नदी के लिलौलीघाट, बारघाट, खजुरी घाट, बहुचरा, तेजगढ़, तुलाराम का पुरवा जिरियामऊ एवं करौदीघाट समेत 9 पुलों का निर्माण लटका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सांसद संगमलाल गुप्ता ने मामले से अवगत कराते हुए शिकायत की थी। शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को जांच करने के लिए आई वरिष्ठ अधिकारियों की टीम को कई खामियां मिलीं। टीम सदस्यों ने धनराशि का भुगतान होने के बाद भी कार्य अधूरा देख सेतु निगम के अफसरों को फटकार लगाई। निर्देश दिया कि अविलंब निर्माण कार्य पूरा किया जाए।
शासन के निर्देश पर बृहस्पतिवार को लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता प्रयागराज विजय कनौजिया एवं अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग फतेहपुर, अधीक्षण अभियंता सुल्तानपुर की संयुक्त टीम गठित की गई थी। सदस्यों ने लंबित 9 पुलों की गहन समीक्षा की। इसके उपरांत स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता को परखा।
मुख्य अभियंता ने सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक प्रशांत कुमार को कार्यों में लापरवाही बरतने के लिए कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। समीक्षा के बाद मुख्य अभियंता एवं टीम के सदस्यों ने सई नदी पर बन रहे विसहिया घाट पुल का निरीक्षण किया। दो साल से निर्माण कार्य ठप होने पर सेतु निगम के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए सवालों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन
बैठक और निरीक्षण के दौरान सांसद के प्रतिनिधि के तौर पर विवेक उपाध्याय, सेतु निगम के प्रशांत सिंह, बबलू मिश्रा, नीरज मिश्र आदि मौजूद रहे।