फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   connive of work

आदेश हवा में, बिना वीडियोग्राफी हो रहा मरम्मत कार्य

Sun, 11 Jun 2017 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Sun, 11 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
connive of work
सांकेत‌िक फोटो - फोटो : LOGO
 बदहाल विद्युत व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विभाग ने वीडियोग्राफी के बीच कार्य कराने का आदेश दे रखा है, लेकिन कहीं इसका पालन नहीं हो रहा है। विभागीय अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। वे बिना वीडियोग्राफी कराए विद्युतीकरण का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में बिजली व्यवस्था का हाल बेहाल है। टूटे पोल व जर्जर तारों के चलते विद्युत आपूर्ति में बाधा आ रही है। इसके  सुधार को लेकर विभाग पहल के दावे तो करता है, लेकिन परेशान दूर नहीं हो पा रही है। मरम्मत के नाम पर जमकर गोलमाल किया जा रहा है। यही कारण है कि जिले में करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन

बता दें कि सत्ता में आने के बाद भाजपा की योगी सरकार ने शहर में 24 व गांवों में 18 घंटे की बिजली आपूर्ति का निर्देश दिया था, मगर बदहाली के चलते रोस्टर के हिसाब से आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। इसे संज्ञान में लेकर बिजली विभाग के आलाधिकारियों ने निर्देश दिया कि जर्जर तारों के बदलने सहित बिजली के सभी दुरुस्तीकरण कार्यों की वीडियोग्राफी कराई जाए। तत्काल इसकी रिपोर्ट भेजी जाए, जिससे कि अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक कार्यों को पूरे मानक के साथ निर्धारित समय पूर्ण कराएं और हेरफेर न कर सकें। लेकिन   लखनऊ से आया यह आदेश बेल्हा के विभागीय जिम्मेदारों के  सिर के ऊपर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की रानीगंज, पट्टी, लालगंज, कुंडा, सदर सहित सभी पांचों तहसीलों में विद्युत आपूर्ति दुरुस्त करने के लिए दुरुस्तीकरण का कार्य तो जेई और संविदा कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है, लेकिन कैमरे की नजर से दूर। बगैर वीडियोग्राफी के बदले जा रहे जर्जर तारों की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को नहीं दी जा रही है। जेई और संविदा कर्मचारी मनमाने तरीके से मानक के विपरीत दुरुस्तीकरण का कार्य कर रहे हैं। इस बारे में एक्सईएन ओपी मिश्रा का कहना है कि बिजली के मरम्मतीकरण के कार्यों की वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया गया है। अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed