{"_id":"5951542b4f1c1b9e4f8b4736","slug":"connive-of-cold-drinks","type":"story","status":"publish","title_hn":"धड़ल्ले से बिक रहे मिलावटी कोल्डड्रिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धड़ल्ले से बिक रहे मिलावटी कोल्डड्रिंक
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोल्डड्रिंक पीने वाले लोग सावधान हो जाएं। बाजार में नकली और एक्सपायरी डेट के कोल्डड्रिंक भी बेचे जा रहे हैं। कोल्डड्रिंक की बोतल पर लिखी एक्सपायरी डेट और दाम हाथ लगाते ही मिट जा रहे हैं। इन सब के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जबकि बीते वर्ष फूड विभाग की जांच में कुछ पेय पदार्थ का नमूना फेल हो गया था। कांच का टुकड़ा भी मिला था।
कोल्डड्रिंक के बोतलों पर बाकायदा दाम के साथ ही पैकिंगडेट की मुहर लगी होती है। कंपनी की ओर से लगाई मुहर मिटाई नहीं जा सकती है। मिलावट खोर जिस बोतल को पैक करके मुहर लगाते हैं वह रगड़ते ही छूट जाती है। इन दिनों बाजार में ऐसे कोल्डड्रिंक तेजी से बिक रहे हैं। इस बारे में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि दुकानदार कोल्डड्रिंक खरीदते समय होलसेलर से पक्की रसीद जरूर लें। रसीद न दे तो विभाग को जानकारी दें। यदि कोल्डड्रिंक में लिखा मूल्य और पैकिंग डेट मिट जाता है तो वह मिलावटी है।