फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congressmen salute former Prime Minister, celebrates birthday as communication revolution

कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को किया नमन, संचार क्रांति के रुप में मनाया जन्मदिवस

Fri, 21 Aug 2020 02:21 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
Congressmen salute former Prime Minister, celebrates birthday as communication revolution
राजकीय अक्षम बालाकों के विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उनके चित्र पर प? - फोटो : PRATAPGARH
गुुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेसियों ने उन्हें नमन किया। राजकीय अक्षम विद्यालय और कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कांग्रेसियों ने संचार क्रांति का जनक बताते हुए देश के विकास में उनके योगदान को याद किया।
विज्ञापन

गुरुवार को कांग्रेस कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी ने 18 वर्ष के युवाओं को सत्ता में भागीदार बनने का मौका दिया। इसके पहले मताधिकार की उम्र सीमा 21 वर्ष थी।
विज्ञापन

इस मौके पर रोहित शुक्ल, यमुना प्रसाद पांडेय, संतोष तिवारी, वेदांत तिवारी, शिवम मिश्र, संतोष शर्मा, सुरेश मिश्र, श्यामशंकर तिवारी, फिरोज अहमद प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर, भंगवाचुंगी स्थित राजकीय अक्षम विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसियों ने देश को शिखर तक पहुंचाने में उनकी भूमिका की सराहना की। डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल ने कहा कि राजीव गांधी ने दूरसंचार क्रांति, पंचायती राज की स्थापना, महिलाओं को स्थानीय निकाय में 33% आरक्षण और 18 वर्ष की आयु में युवाओं को मत देने का अधिकार दिया था। इस मौके पर लालजी त्रिपाठी, विजय शंकर तिवारी, श्रीनारायण यादव, शिक्षिका अमिता, रहमान, मो. हुजैफ, विश्वास सिंह, मो. बिलाल, नीरज अग्रहरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील में मिले पांच संक्रमित, 48 घंटे के लिए कार्यालय बंद
सदर तहसील में पांच कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित मिलने पर कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया गया है। अब आम लोगों के लिए सदर तहसील के दरवाजे सोमवार को खुलेंगे। बुधवार को दो कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने के बाद गुरुवार को भी कर्मचारियों की जांच कराई गई। इस दौरान तीन और कर्मचारी संक्रमित मिले।

दो दिन में पांच कर्मचारियों के संक्रमित मिलने पर कर्मचारियों ने कार्यालय बंद कर एसडीएम को सूचना दी। एसडीएम सदर मोहनलाल गुप्ता ने कार्यालय को 48 घंटे के लिए बंद करने की बात करते हुए ईओ नगरपालिका से प्रतिदिन कार्यालय को सैनिटाइज कराने को कहा है। तहसील में संक्रमित मिले सभी कर्मचारी आफिस में काम करने वाले हैं। पांच कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद वह कर्मचारी भी दहशत में है, जिन्होंने अभी तक जांच नहीं कराई है। फिलहाल संक्रमित कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले वकीलों और स्थानीय लोगों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed