फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congressmen protest protests

बंद के आह्वान पर कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tue, 11 Sep 2018 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Tue, 11 Sep 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Congressmen protest protests
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
पेट्रोल व डीजल के दामों में हो रही मूल्य वृद्धि व लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित भारत बंद के तहत नगर में विरोध प्रदर्शन दिखाई दिया। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के निर्देश पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी व मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल की अगुवाई में सोमवार को सुबह से ही कांग्रेसियों का जमावड़ा कैंप कार्यालय पर जुटने लगा। दस बजे के करीब कार्यकर्ताओं का हुजूम मंहगाई व पेट्रोलियम पदार्थों में मूल्य वृद्धि को लेकर सडक़ पर उतर आया। मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी हाथों में मोदी सरकार के खिलाफ नारे लिखी पट्टियां लेकर नगर की सडक़ों पर विरोध मार्च निकाल कर घूमने लगे। कांग्रेसियों को सडक़ पर देख व्यापारियों ने फटाफट दुकानें बंद करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष शत्रुघन शुक्ल व संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भी समर्थकों के साथ कांगे्रस की ओर से बुलाए गए भारत बंद में शामिल हो गए। देखते ही देखते लालगंज की दुकानें पूरी तरह से बंद हो गई। पेट्रोल पंप खुले होने की जानकारी मिलने पर कांग्रेसी पहुंच गए और समझा बुझाकर पेट्रोल पंप को बंद कर दिया। इसके पश्चात कांग्रेसियों ने इंदिरा चौक पर धरना दिया। इसमेें ब्लाक प्रमुख ददन सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, देवी प्रसाद मिश्र, प्रधान संघ अध्यक्ष रमाशंकर तिवारी, सुधीर तिवारी, अशोक सिंह आदि ने मंहगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर मंहगाई व पेट्रोलियम पदार्थ के दाम कम नहीं हुआ तो कांग्रेसी आंदोलन को और तेज करेंगे। इस मौके पर पप्पू तिवारी, शैलू सिंह, बबलू तिवारी, इबादुर्रहमान, झल्लर दुबे, अंशुमान तिवारी, त्रिभू तिवारी, ओम पांडेय, अंबुज मिश्र, आकाश मिश्र, शिवम पांडेय, अजय शुक्ल, प्रीतेंद्र ओझा, सिंटू मिश्र, मुरलीधर तिवारी, छोटेलाल सरोज, रमेश कौशल, पप्पू जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपाइयों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। सपा के रामपुर खास विधानसभा अध्यक्ष टीपी यादव की अध्यक्षता में आयोजित धरने में पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा किया। टीपी यादव ने कहा कि जातिवाद व सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर भाजपा सरकार के कार्यकाल में आपातकाल जैसा माहौल पैदा हो गया है। गरीब, कमजोर, मजदूर के साथ ही अल्पसंख्यक व पिछड़ा वर्ग के लोगों पर अन्याय व अत्याचार हो रहा है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं व बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। बेरोजगारों को नौकरी के लिए भटकना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि नौकरी मांगने वालों को सरकार की लाठियों का सामना करना पड़ रहा है। सपाइयों ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी दिनेश मिश्र को सौंपा। कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव राजेश यादव ने किया। इस मौके पर रामधन यादव, ओपी पटेल, रामलगन यादव, प्रवीण यादव, संतोष वर्मा, राजेंद्र विश्वकर्मा, हरकेश विश्वकर्मा, बाबूलाल वर्मा, मानवेंद्र यादव, मोतीलाल यादव, अमृतऱ्लाल यादव, राजेश मौर्य, बलाल बहादुर यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed