फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congressmen agitated over Priyanka's arrest, protested

प्रियंका की गिरफ्तारी पर आक्रोशित हुए कांग्रेसी, प्रदर्शन

Tue, 05 Oct 2021 01:24 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Congressmen agitated over Priyanka's arrest, protested
प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में अंबेडकर चौराहे पर धरने पर बैठे कांग्रेसी। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
45 फीसदी बकांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की सीतापुर में गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने किसानों की हुई मौत को लेकर गहरी नाराजगी जताई और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.लाल जी त्रिपाठी के नेतृत्व में आंबेडकर चौराहे पर धरना प्रदर्शन कर सरकार पर दमनात्मक नीति का आरोप लगाते हुए योगी सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों से एसडीएम सदर की झड़प भी हो गई। कांग्रेसी प्रियंका गांधी को रिहा करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेताओं ने किसानों को अपनी गाड़ियों से कुचल कर मार डाला है, जिसकी वास्तविकता जानने के लिए प्रियंका गांधी लखीमपुर खीरी जा रही हैं, मगर यूपी सरकार उनके रास्ते में बाधा खड़ा कर रही है। कांग्रेसियों ने एसडीएम सदर को पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यालय पर हुई बैठक में कांग्रेसियों ने मोदी और योगी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। जिला अध्यक्ष लालजी त्रिपाठी ने कहा कि लखीमपुर खीरी में किसान संगठन कृषि कानून का विरोध कर रहे थे। हम सभी कांग्रेस जन अपनी नेता प्रियंका गांधी के साथ हैं।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष महेंद्र शुक्ला, विजय शंकर त्रिपाठी, प्रदेश सचिव प्रेम शंकर द्विवेदी, कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, वेदांत तिवारी, आशुतोष तिवारी, मकरंद शुक्ला, बृजेंद्र मिश्रा, मनीष सिंह, ज्योति कुमार तिवारी, मोनू मिश्रा, कामेश मिश्रा, चंद्र नाथ शुक्ला मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed