फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress won by winning three states

तीन राज्यों में मिली जीत पर झूमे कांग्रेसी

Wed, 12 Dec 2018 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़ Updated Wed, 12 Dec 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
Congress won by winning three states
प्रतापगढ़
 तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों को देखकर जिले के कांग्रेसी खुशी से झूम उठे। राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में मिली सफलता से उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करने के साथ ही ढोल-नगाड़े पर थिरककर जमकर खुशियां बांटीं। कांग्रेस कार्यालय और संसदीय कार्यालय पर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे।  
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह से चुनाव परिणामों पर नजर टिकाए बैठे कांग्रेस के खेमे में दोपहर बाद जहां खुशी इजहार करने का दौर प्रारंभ होने लगा, वहीं भाजपा कार्यालय से एक-एक लोग खिसकने लगे। विधानसभा चुनाव में मिली कांग्रेस को बढ़त ने कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना कर दिया है। संसदीय कार्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के  अध्यक्ष कपिल द्विवेद्वी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया। कपिल द्विवेद्वी ने कहा कि भाजपा की असलियत को जनता समझ गई है। जिला सचिव डॉ. प्रशांतदेव शुक्ल ने कहा कि राम के नाम पर धोखा देने वाली भाजपा आखिर कब तक लोगों को बेवकूफ बनाती रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के  झूठ का पर्दाफाश हुआ है। जूनियर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम की राजनीति कब तक करेगी। इस मौके पर दानिश माबूद, विजय शुक्ला, मेराज अहमद, प्रेम शंकर द्विवेद्वी, करुणाशंकर मिश्र, रमाकांत पांडेय आदि मौजूद रहे। इधर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरसिंह प्रकाश मिश्र ने कार्यकर्ताओं के साथ कार्यालय पर ढोल-ताशे के साथ खुशियां मनाईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस मौके पर रामलोचन सिंह, गौरव तिवारी, सुधीर शर्मा, रविपाल, रजनीश शर्मा, चंद्रनाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कांग्रेस की एकजुटता से मिली सफलता  
कांग्रेस के  वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली अपार सफलता के लिए पीछे एकजुटता को कारण बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के कुशल नेतृत्व से कांग्रेस को विजय और भाजपा की विदाई हुई है। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपनी औकात पता चल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा कार्यालय में पसरा रहा सन्नाटा  
दिनभर कार्यकर्ताओं और नेताओं से गुलजार रहने वाले सदर तहसील के बगल स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा की हार से हताश कार्यकर्ता दोपहर बाद धीरे-धीरे खिसकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed