फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress leadership gave responsibility to Imran Pratapgarhi to strengthen the hold on Muslims

मुस्लिमों पर और मजबूत पकड़ बनाने के लिए कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को दे दी जिम्मेदारी

Fri, 04 Jun 2021 01:41 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Jun 2021 01:41 AM IST
सार

  • यश भारती से सम्मानित शायर इमरान प्रतापगढ़ी बने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष 
  • मुरादाबाद से कांग्रेस से लड़ चुके हैं लोकसभा का चुनाव, बीते चुनावों में रहे स्टार प्रचारक

विज्ञापन
Congress leadership gave responsibility to Imran Pratapgarhi to strengthen the hold on Muslims
इमरान प्रतापगढ़ी - फोटो : Twitter

विस्तार

बेल्हा की मिट्टी में पले बढ़े व छोटे मंचों पर शेरों शायरी सुनाकर लोगों को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर देने वाले मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने आखिरकार राजनीति में भी अपने पांव जमा दिए हैं। कांग्रेस ने मुस्लिमों के बीच इमरान की मजबूत पैठ को देखते हुए उन्हें इंडियन कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष की कमान सौंप दी। सियासत की पिच पर तीन साल पहले उतरे इमरान को इतनी जल्दी कांग्रेस नेतृत्व द्वारा इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। इसकी किसी ने कल्पना तक नहीं की थी। फिलहाल उनके मनोनयन से जिले के कांग्रेसी नेताओं के साथ उनके समर्थक भी गद्गद हैं।
विज्ञापन


वैसे तो मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। जेठवारा के शमशेरगंज में डाक्टर इलियास के घर पैदा हुए इमरान अपने चार भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनकी शुरूआती पढ़ाई केपी कालेज से हुई। वह इलाहाबाद विश्व विद्यालय से शिक्षा प्राप्त करने के बाद पत्रकारिता की शिक्षा भी हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही परिवार के तमाम सदस्यों के विरोध के बावजूद वह गांव में मंचों पर शेरों शायरी पढ़ने लगे। धीरे-धीरे वह कामयाबी की बुलंदी की ओर बढ़ते चले गए। शायरी के जरिए लोगों का दर्द सबके सामने परोसने वाले इमरान प्रतापगढ़ देश व विदेशों में अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों के बीच लोकप्रिय होते चले गए।
विज्ञापन


प्रदेश की सपा सरकार ने उन्हें यश भारती सम्मान से नवाजा। वर्ष 2019 में वह कांग्रेस के टिकट पर मुरादाबाद से लोकसभा का चुनाव लड़े। इसके बाद वह कांग्रेस नेतृत्व के बेहद करीब रहे। बिहार, असम में हुए विधानसभा चुनाव में भी इमरान को कांग्रेस ने स्टार प्रचारक बनाया। ताकि मुस्लिमों को वह अपने साथ जोड़ सके। अब कांग्रेस नेतृत्व ने इमरान पर भरोसा जताते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है। यह खबर मिलने के बाद उनके पैतृक घर पर जश्न का माहौल देखने को मिला। हालांकि कोरोना महामारी के चलते कुछ पारिवारिक सदस्य ही जुटे और उनके पिता का मुंह मीठा कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed