फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Congress government will be formed on the basis of organization and workers

संगठन व कार्यकर्ताओं के बलबूते बन सकेगी कांग्रेस सरकार

Wed, 22 Sep 2021 12:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Congress government will be formed on the basis of organization and workers
लालगंज के हेमवती नंदन पीजी कालेज सभागार में कांग्रेस की समीक्षा बैठक में बोलते एआईसीसी सचिव एवं ? - फोटो : PRATAPGARH
नगर के हेमवती नंदन पीजी कॉलेज सभागार में सोमवार की शाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक एआईसीसी सचिव एवं यूपी प्रभारी राजेश तिवारी की देखरेख में हुई। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि विधानसभा का चुनाव पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी की अगुवाई में लड़ा जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दिन-रात पसीना बहाना पड़ेगा।
विज्ञापन

उन्होने सीडब्ल्यूसी मेंबर प्रमोद तिवारी व सीएलपी लीडर आराधना मिश्रा मोना के नेतृत्व क्षमता का बखान करते हुए कहा कि रामपुर खास में से प्रदेश के अन्य विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं व नेताओं को जनसेवा व संगठन को सक्रिय बनाए रखने की सीख लेनी चाहिए। कहा कि पार्टी का विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कार्यकर्ताओं के कंधे पर रहेगा, यह तभी संभव है जब कार्यकर्ता बूथ स्तर अथक परिश्रम करेंगे। समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव व जिले के प्रभारी जयकरन वर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार को बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जमीन पर काम करना होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को एआईसीसी सदस्य राजेंद्र शुक्ल, विधायक प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लॉक प्रमुख इंजीनियर अमित प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह बबलू ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. लालजी त्रिपाठी व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचातय सदस्य लालजी यादव, केडी मिश्र, आरपी वर्मा, पप्पू तिवारी, छोटेलाल सरोज, प्रीतेंद्र ओझा, रामू मिश्रा, बाबूलाल पटेल, सुशील सिंह, अजीत सिंह, ओम पांडेय, अंशुमान तिवारी, रोहित सरोज, सुनील पांडेय, आईपी मिश्र, मुन्ना तिवारी, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed