फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   congress demonstarion to crisis of dap

समितियों पर न खाद, न बीज, भटक रहे किसान- जिलाध्यक्ष

Tue, 09 Nov 2021 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
congress demonstarion to crisis of dap
प्रतापगढ़। कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ.लालजी त्रिपाठी ने कहा है कि किसानों की हिमायती बनने वाली योगी सरकार के कार्यकाल में खेतों की बुवाई करने के लिए साधन सहकारी समितियों पर न तो डीएपी है और न ही बीज है। किसान नकली बीज और खाद खरीदकर बुवाई करने के लिए मजबूर हैं। सोमवार को कांग्रेसियों ने किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कार्यालय पर एकजुट हुए कांग्रेसी किसानों के मुद्दे को लेकर जुलूस की शक्ल में कचहरी पहुंचे और डीएम को ज्ञापन सौंपा। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष करुण पांडेय ने कहा कि किसानों की फसल को खरीदने के लिए पूरे जनपद में धान क्रय केंद्र खोले गए हैं, मगर एक भी केंद्र पर खरीदारी नहीं हो रही है। योगी सरकार किसानों को खाद और प्रमाणित बीज उपलब्ध कराने में पूरी तरह फेल हो गई है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर शहर अध्यक्ष इरफान अली, पवन द्विवेदी, रामजी चौबे, हरिप्रसाद मिश्रा, रामजीत सरोज, मो. यूसुफ, दिलीप गौतम, नूरजहां, राज तिवारी, हरिकेश नारायण, अशोक सिंह, फतेह बहादुर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed