कहला में बैठक करके गांव के लोगों को किया जागरूक
प्रतापगढ़। कांग्रेसी इन दिनों नुक्कड़ सभा के जरिए भाजपा सरकार पर हमला बोल रहे हैं। सोमवार को कहला स्थित शहीद स्थल पर नुक्कड़ मीटिंग करके जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्र ने कहा कि 2014 के चुनाव में भाजपा ने जो वादा किया था वह कहां गया। भाजपा ने कहा था कि 200 रुपये में गैस सिलेंडर, 35 रुपये लीटर पेट्रोल, 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार के साथ महंगाई कम होगी। मगर ठीक इसके उलटा हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों की किताबों से महापुरुषों के नाम हटाकर अंग्रेजों की मुखबिरी करने वालों को महिमामंडित किया जा रहा है। इसके विरुद्ध आवाज बुलंद करनी होगी और इस जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकना होगा। यदि हम चूक गए तो आने वाली पीढ़ी सवाल करेगी कि यह सब हो रहा था तो आप चुप क्यों थे। बैठक को वीके सिंह, रोहित शुक्ल, सेवादल चीफ यमुना प्रसाद पांडेय, संतोष त्रिपाठी, वेदांत तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।