फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Confluence of two cultures, Russian Veronica took seven rounds with Belha Amit

Pratapgarh : दो संस्कृतियों का संगम, रूसी वेरोनिका ने बेल्हा के अमित संग लिए सात फेरे

Sun, 12 Feb 2023 11:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 11:40 PM IST
सार

रूस की वेरोनिका और अमित सिंह की प्रेम कहानी मुकम्मल हो गई। शहर स्थित एक शादी घर में रविवार को हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। वैदिक मंत्रों के बीच अमित और वेरोनिका ने सात फेरों संग जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Confluence of two cultures, Russian Veronica took seven rounds with Belha Amit
प्रतापगढ़ : रूस की वेरोनिका और प्रतापगढ़ के अमित की हुई शादी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रूस की वेरोनिका और अमित सिंह की प्रेम कहानी मुकम्मल हो गई। शहर स्थित एक शादी घर में रविवार को हिंदू रीति-रिवाज के साथ दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। वैदिक मंत्रों के बीच अमित और वेरोनिका ने सात फेरों संग जीवन भर साथ रहने का संकल्प लिया। वर और कन्या पक्ष के लोगों ने पुष्पवर्षा कर मंगलकामना की। शहर के सियाराम काॅलोनी के रहने वाले अमित सिंह और रूस की वेरोनिका की दोस्ती दिल्ली में पढ़ाई के दौरान हुई थी। धीरे- धीरे दोनों एक- दूसरे से प्यार करने लगे। दोनों परिवारों की सहमति से रविवार को वेरोनिका और अमित ने हिंदू- रीति- रिवाज के साथ शादी की। वेरानिका के साथ उसके परिजन व दोस्त भी आए हुए थे। 

विज्ञापन

Confluence of two cultures, Russian Veronica took seven rounds with Belha Amit
प्रतापगढ़ : रूस की वेरोनिका और प्रतापगढ़ के अमित सिंह की हुई शादी। - फोटो : अमर उजाला।

शहर के स्टेेशन रोड स्थित एक होटल में शाम सात बजे वेरोनिका के परिजन पहुंच गए थे। शादी की पूरी तैयारियां पूरी हो गई थी। इधर गाजे- बाजे के बीच अमित सिंह बारात लेकर पहुंचे। उसके बाद कन्या पक्ष के लोगों ने द्वारचार की परंपरा निभाई। इसके बाद वैदिक मंत्रों के बीच जयमाल की रस्म निभाई गई। दोनों ने जैसे ही एक- दूसरे को वरमाला पहनाई तो दोस्तों व रिश्तेदारों ने पुष्पवर्षा शुरू कर दी। इसके बाद घरातियों और बारातियों ने भोजन ग्रहण किया। रात 1 बजे के बाद विवाह के लिए दोनों मंडप में बैठे। रातभर पुरोहितों ने विधि- विधान से विवाह कराया। दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। जीवन भर साथ रहने और मंडप के नीचे सात वचन निभाने का संकल्प लिया। रातभर उल्लास का वातावरण बना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Confluence of two cultures, Russian Veronica took seven rounds with Belha Amit
प्रतापगढ़ : रूस की वेरोनिका और प्रतापगढ़ के अमित सिंह की हुई शादी। - फोटो : अमर उजाला।

जयमाल के बाद वेरोनिका और अमित संग सेल्फी लेने की मची होड़

जयमाल की रस्म होने के बाद अमित और वेरोनिका के साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। रूस से आई वेरोनिका की सहेलियों ने अमित और वेरोनिका के साथ सेल्फी ली। इसके अलावा जयमाल को दृश्य को कैमरे में कैद किया।

विज्ञापन

Confluence of two cultures, Russian Veronica took seven rounds with Belha Amit
प्रतापगढ़ : रूस की वेरोनिका और प्रतापगढ़ के अमित सिंह की हुई शादी। - फोटो : अमर उजाला।
भांगड़े पर वेरोनिका की सहेलियों ने लगाया ठुमका
शहर के स्टेशन रोड स्थित बारात घर में वर पक्ष और कन्या पक्ष दोनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। गाजे- बाजे के साथ अमित की बारात शादी घर पहुंची तो परिजनों ने स्वागत किया। एक तरफ द्वारचार का कार्यक्रम चल रहा था तो दूसरी तरफ डीजे पर भांगड़ा सहित पंजाबी गीतों की धुनों के बीच लोग थिरक रहे थे। इस दौरान वेरोनिका की सहेलियों ने भी परिजनों के साथ पंजाबी भांगड़े पर ठुमका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed