{"_id":"662509536187c6e78d0cde46","slug":"condition-of-young-man-injured-after-being-shot-is-critical-case-registered-against-four-people-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1001-115819-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
Mon, 22 Apr 2024 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Mon, 22 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
गोली लगने से घायल युवक की हालत गंभीर, चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
ऑपरेशन कर आज निकाली जाएगी बुलेट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
जगेशरगंज। साथी के साथ बाजार जा रहे बाइक सवार युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ऑपरेशन कर सोमवार को युवक के पेट में फंसी बुलेट निकाली जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
अंतू थाना क्षेत्र के सरायदली निवासी विशाल शुक्ला उर्फ लोदी शनिवार की रात अपने मित्र संतोष पांडेय के साथ खरीदारी करने बिहारगंज की ओर जा रहा था। आरोप है कि बिराई का पुरवा के पास पुरानी रंजिश में शाहिद खान, रहित खान, जाबिर खान व बबलू ने उसे गोली मार दी। पेट में गोली लगने से घायल विशाल को उपचार के लिए प्रयागराज ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। दोस्त संतोष ने बताया कि पेट में लगी गोली सोमवार को ऑपरेशन कर निकाली जाएगी। इस मामले में घायल के भाई विवेक शुक्ला की तहरीर पर पुलिस ने उपरोक्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में जुटी रही। अंतू थानाध्यक्ष जीतेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ दिन पहले ही पुलिस ने राहत को तमंचा संग पकड़ कर जेल भेजा था।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
उलाहना देने पर देवरानी व जेठानी को पीटा
संडवाचंद्रिका। अंतू थाना क्षेत्र के पूरे भीष्म शाह गौराडांड निवासी कमल वर्मा का आरोप है कि उसकी पत्नी कमला देवी मायके में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चार दिन पहले गई। दो दिन पहले घर लौटी। घर के बाहर सीमेंट की चादर टूटी व केबल क्षतिग्रस्त देख वह हैरत में पड़ गई। आसपास के लोगों से जानकारी के बाद वह उलाहना देने बबली वर्मा के घर गई। जहां बबली वर्मा, धर्मा देवी, मोना देवी एवं जयप्रकाश ने उस पर हमला कर दिया। देवरानी को बचाने जेठानी मालती पहुंची तो हमलावरों ने उसे भी पीटा। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। संवाद