{"_id":"64a85120d40ea77e6303dfc6","slug":"computer-course-changed-new-course-books-are-not-available-pratapgarh-news-c-262-1-ptp1002-1280-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pratapgarh News: कंप्यूटर का बदला कोर्स, नए पाठ्यक्रम की नहीं मिल रहीं पुस्तकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pratapgarh News: कंप्यूटर का बदला कोर्स, नए पाठ्यक्रम की नहीं मिल रहीं पुस्तकें
Fri, 07 Jul 2023 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रतापगढ़
Updated Fri, 07 Jul 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड ने चालू शिक्षा सत्र में कक्षा नौ से 12 तक के कंप्यूटर विषय का पाठ्यक्रम बदल दिया है। जिले में नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें नहीं मिलने से छात्र-छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। छात्र-छात्राएं शहर के बुक स्टालों पर पुस्तक खोज रहे हैं, मगर उन्हें नहीं मिल रही है।
यूपी बोर्ड ने कक्षा नौ से 12 तक पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कंप्यूटर विषय को एच्छिक विषय के रूप में शामिल किया है। चालू शिक्षा सत्र में कंप्यूटर पाठ्यक्रम को बदल कर नया पाठ्यक्रम शामिल किया गया है। जिले की बुक स्टालों पर अन्य विषयों की पुस्तकें तो मिल रही हैं, मगर कंप्यूटर के नए पाठ्यक्रम की पुस्तकें नहीं मिल रही है। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई है। अब कंप्यूटर विषय लेने वाले परीक्षार्थी असमंजस में हैं कि वह कैसे पढ़ाई करें। दरअसल में कक्षा आठ पास करके कक्षा नौ में दाखिला लेने वाले अधिकांश विद्यार्थियों ने अप्रैल माह में दाखिला ले लिया था। अब पुस्तक नहीं मिलने से वह विषय परिवर्तित कराने के लिए कॉलेजों में चक्कर लगा रहे हैं।
जिले के लिए मैं अभी नया हूं, अगर कंप्यूटर की पुस्तक नहीं मिल रही है, तो प्रयागराज से संपर्क करके जल्दी ही मंगवाई जाएगी। पुस्तक के लिए विद्यार्थियों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरदार सिंह, डीआईओएस