फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pratapgarh News ›   Complaint against BJP candidate for violation of code of conduct

Pratapgarh News: भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
Complaint against BJP candidate for violation of code of conduct
भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता के नामांकन के दिन पुरोहितों को उपहार बांटने के मामले की सपा प्रत्याशी एसपी सिंह पटेल ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। इसे संज्ञान में लेने के बाद आयोग ने डीएम से रिपोर्ट मांगी है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने एसडीएम सदर से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन




प्रतापगढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी संगमलाल गुप्ता ने डिप्टी सीएम की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। नामांकन के पहले अपने कटरामेदनीगंज आवास पर पुरोहितों संग पूजन अर्चन किया था। चुनाव आयोग से सपा प्रत्याशी ने शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए संगमलाल गुप्ता ने पुरोहितों को उपहार में रुपये व वस्त्र बांटे थे, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। आयोग ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। प्रकरण सामने आने पर डीएम ने पूरे मामले की जांच एसडीएम सदर उदयभान सिंह को सौंपी है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद आयोग को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed